LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

पूरवा हवा से बिहार को राहत,चमकेगी बिजली,बरसेंगे बदरा, इन जिलों के लिए अलर्ट,जानें अपने इलाके का हाल

पूरवा हवा से बिहार को राहत,चमकेगी बिजली,बरसेंगे बदरा, इन जिल

पटना- बिहार के लगभग सभी जिलों में 10 मई तक आंधी पानी, मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है. तराई वाले क्षेत्र और पूर्वी बिहार में अगले 24 ये 48 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. मंगलवार को हुई बारिश और पूरवा हवा के कारण उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है।.मौसम विभाग के अनुसार  पूरवा हवा के चलने से सूबे के कई जिलों का मौसम सुहावना हो गया है.बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में 6 मई से मौसम करवट लिया है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे के कई जिलों में आज यानी गुरुवार को बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.  

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सुपौल, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सीतामणी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया और मधेपुरा में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार सूबे में बिजली कड़कने और बरसात का ये दौर 4 से 5 दिनों तक रह सकता है.

तेज पूरवा हवा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होगी जबकि उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना हैं.