LATEST NEWS

  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी 15 दिनों में एक्शन-टेकन रिपोर्ट
  • Neha Singh Rathaur : राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर विवाद पर लिया संज्ञान, चैनल से मांगी

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

आरजेडी में बग़ावत, संजय यादव को हटाने की ज़िद्द में पार्टी, लालू-तेजस्वी ने बड़े नेता को आनन फानन में बुलाया

आरजेडी में बग़ावत, संजय यादव को हटाने की ज़िद्द में पार्टी,

RANCHI : इस साल अक्टूबर-नवंबर में झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले आरजेडी में बंवडर वाला माहौल डेंजर लेवल को पार कर गया है. लालू यादव ने बंवडर को काबू या कहें थामने के लिए झारखंड युवा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव को बुलाया. आज रात करीब आधे घंटे तक लालू यादव और रंजन कुमार यादव की बीच मुलाकात हुई है. 

अभी कुछ बोलने से किया मना

रंजन कुमार यादव ने झारखंड आरजेडी के अंदर चल रहे घमासान की असली इनसाइट स्टोरी लालू यादव को बताई है. वहीं जब झारखंड युवा आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव लालू यादव से मिलकर राबड़ी हाउस से बाहर निकल रहे थे, तब पत्रकारों ने उनसे सवाल भी किया. तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि पार्टी आलाकमान के तरफ से अभी बोलने की मनाही है. 

बता दें कि झारखंड में आरजेडी में घमासान मचा है. झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से खफा नेताओं ने खुलेआम मोर्चा खोल रखा है. कल यानी 12 अगस्त को झारखंड से आए कई आरजेडी नेताओं ने राबड़ी हाउस के बाहर प्रदर्शन भी किया था और मांग की थी कि संजय सिंह यादव को हटाया जाए. वो पार्टी में तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं. 


NSIT
Nsmch

22 उम्मीदवारों की लिस्ट भी है तैयार

झारखंड में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले ही झारखंड आरजेडी जंग छिड़ी है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि पार्टी कैसे पूरी एकजुटता के साथ चुनावी रण में उतरेगी. इस बीच झारखंड में आरजेडी के गुप्त चिट्टी का जिक्र खूब हो रहा है. ये चिट्टी लालू यादव तक अभी पहुंचनी है. इस चिट्टी में आरजेडी की 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और दमदार उम्मीदवारों की लिस्ट है. झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव के तरफ से चिट्टी लालू यादव को लिखी है. कुल मिलाकर कहें तो झारखंड में आरजेडी 22 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है.

2019 में सिर्फ एक सीट पर राजद को मिली थी जीत 

गौरतलब है कि 2019 झारखंड विधासभा चुनाव में महागठबंधन में 7 सीटें मिली थी. जिसमें गोड्डा, देवघर, कोडरमा, छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा और विश्रामपुर विधानसभा सीट शामिल रही. पर आरजेडी को जीत सिर्फ एक सीट पर मिल पाई. चतरा विधानसभा से सत्यानंद भोक्ता आरजेडी के टिकट पर विधायक बने और बाद में सूबे में मंत्री भी बने. बात बीते लोकसभा चुनाव 2024 की करें, तो झारखंड में आरजेडी को सिर्फ एक सीट पलामू मिली थी. जहां से आरजेडी की महिला उम्मीदवार ममता भुईयां थी. पलामू सीट पर ममता भुईयां 2 लाख 88 हजार 807 वोट से हारी थी.

REPORT - DEBANSHU PRABHAT