LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

रियल लाइफ का विक्की डोनर! सिर्फ टेलीग्राम ही नहीं सौ बच्चों को Pavel Durov ने दिया जन्म, बिना शादी के बने बायोलॉजिकल फादर

रियल लाइफ का विक्की डोनर! सिर्फ टेलीग्राम ही नहीं सौ बच्चों

DESK : सोशल मीडिया की दुनिया में टेलीग्राम किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह व्हाट्स एप्प के एक विकल्प में अपनी पहचान बना चुका है। लेकिन, यहां चर्चा टेलीग्राम में मिलनेवाले फीचर की नहीं,  बल्कि उसके फाउंडर Pavel Durov  की  हो रही है। जो एक, दो नहीं बल्कि सौ बच्चों के पिता हैं। यह बात खुद Pavel Durov ने अपने पोस्ट में कही है। हैरानी की बात यह है कि Pavel Durov की अभी तक शादी भी नहीं हुई है।

टेलीग्राम के फाउंडर Pavel Durov ने चौंकानेवाला खुलासे करते हुए बताया कि वह एक-दो नहीं बल्कि 100 बच्चों के बाप हैं।  Durov ने कहा कि उन्होंने स्पर्म डोनेशन के जरिए 12 देशों में सौ से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है। टेलीग्राम पर एक लंबी पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे वे इन बच्चों के बायोलॉजिकल पिता बने। 

Diarch GO

 टेलीग्राम फाउंडर ने कहा कि डीएनए को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। जिससे उन लोगों की मदद हो सकेगी जो माता- पिता बनने में दिक्कतों का सामना करते हैं। 

15 साल पहले दोस्त की मदद के साथ हुई शुरुआत

टेलीग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा ''मुझे अभी पता चला है कि मेरे 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं। यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए कैसे संभव है जो कभी शादी नहीं करता और अकेले रहना पसंद करता है। इतने बच्चों के पिता बनने के पीछे की कहानी क्या है। उन्होंने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया है। Pavel Durov के मुताबिक, स्पर्म डोनर बनने की कहानी की शुरुआत आज से 15 साल पहले हुई थी।

NSIT
Nsmch

इन्होंने बताया कि 15 साल पहले उनके एक करीबी दोस्त को बच्चा पैदा करने में परेशानी हो रही थी और दोस्त ने उनसे स्पर्म डोनेट करने का अनुरोध किया। स्पर्म डोनेट करने के लिए क्लिनिक जाने के दौरान उन्हें बताया गया कि उनका स्पर्म अच्छी क्वालिटी का है, इससे उनके दोस्त की मदद हो सकती है।

डुरोव ने कहा यह विचार इतना अजीब लगा कि मैं स्पर्म डोनेशन के लिए राजी हो गया। टेक कंपनी के सीईओ ने यह भी बताया कि उन्होंने बाद स्पर्म डोनेट करना बंद कर दिया, लेकिन वर्तमान में इसके बाद भी उनके 100 से अधिक बायोलॉजिकल बच्चे हैं।

आयुष्मान की विक्की डोनर की भी यही कहानी 

टेलीग्राम के फाउंडर की यह कहानी आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की फिल्म विक्की डोनर से मिलती जुलती है। फिल्म विकी डोनर में भी इस चीज को दिखाया गया है। फिल्म में स्पर्म डोनेशन जैसे सेंसिटिव मुद्दे को अलग तरीके से दिखाया गया है। जहां आयुष्मान 50 से अधिक बच्चों के बायोलॉजिकल पिता बने हैं।