LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान , भारत चुनाव आयोग ने दिया था आदेश

पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के बूथो

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने  पश्चिम बंगाल के बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्रों के एक-एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है. आज कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया जा रहा है. पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है. चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार प.म बंगाल में 17 बारासात संसदीय क्षेत्र के 120-देगांगा विधानसभा क्षेत्र के 61 कदमबागछी सरदार पाड़ा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2 और 20-मथुरापुर (एससी) संसदीय क्षेत्र के 131-काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र के 26 आद्दी महल श्रीचैतन्य विद्यापीठ एफपी स्कूल में पुनर्मतदान कराया जा रहा है. 

 चुनाव आयोग ने कहा कि 17 बारासात और 20-मथुरापुर (एससी) संसदीय क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद यहां पुनर्मतदान के आदेश दिए थे. पश्चिम बंगाल राज्य के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक जून को हुए मतदान के संबंध में रिपोर्ट मिली थी. 

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, 'एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कांग्रेस , इंडियन सेक्युलर फ्रंट  और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं. शनिवार को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट के बयारबारी में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प हुई. 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मेरागंज में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

NSIT
Nsmch