LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

रेपिस्ट की निकल गई हेकड़ी!...' पुलिस वैन में फूटफूट कर रोता नजर आया शाहजहां शेख, भाजपा ने कहा- उसे बचाने कोई नहीं आएगा.

रेपिस्ट की निकल गई हेकड़ी!...' पुलिस वैन में फूटफूट कर रोता

कोलकाता: जिस शाहजहां शेख के आतंक से महिलाएं थरथर कांपती थी, जिसने कई औरतों के आबरु से खेला, जिसने ईडी की टीम पर हमला करने की हिमाकत की, जिसने लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा किया,जिसने पूरे बंगाल में आतंक का राज फैलाया. वहीं ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय - बलात्कारी शेख शाहजहाँ एक गमगीन बच्चे की तरह रो रहा था.  

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी शाहजहां शेख को इस साल की शुरुआत में उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद गिरफ्तार किया गया था, जब वह एक महीने से अधिक समय तक राज्य और केंद्रीय दोनों एजेंसियों की पकड़ से बचता रहा था. लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शाहजहां और संदेशखाली घटना ने एक ओर जहां ममता बनर्जी को बैकफुट पर ला दिया है, वहीं भाजपा इस पर जमकर बल्लेबाजी कर रही है. 

शाहजहां शेख पर पश्चिम बंगाल के राशन वितरण घोटाले में भी 10 हजार करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है. ईडी ने इसी मामले में सबसे पहले बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया था. इसके बाद जब ईडी की टीम शाहजहां शेख को पकड़ने संदेशखाली पहुंची तो उसी पर ही हमला हो गया. शाहजहां के समर्थकों ने ऐसा अटैक किया कि ईडी के कई अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद ही शाहजहां के खिलाफ यौन उत्पीपड़न और जमीन हड़पने का मामला सुर्कियों में आया. 

पश्चिम बंगाल में जिस संदेशखाली कांड को लेकर इतना बवाल मचा उसके मुख्य आरोपी शाहजहां शेख का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बुरी तरह रोता नजर आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने संदेशखाली केस के आरोपी और पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कथित तौर पर बच्चे की तरह रोता नजर आ रहा है. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सात सेकेंड की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘ममता बनर्जी के पोस्टर बॉय, बलात्कारी का स्वैग गायब हो गया है.’

NSIT
Nsmch

अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा, स्वांग गायब हो गया है. ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय - बलात्कारी शेख शाहजहाँ एक गमगीन बच्चे की तरह रो रहा है. अपराधी अणुब्रतो मंडल जेल में है. यहीं वह भाग्य है जो सौकत मोल्ला, जहांगीर खान और अन्य जैसे लोगों का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने पूरे बंगाल में आतंक का राज फैलाया है.

जब कानून पकड़ में आएगा तो उन्हें बचाने कोई नहीं आएगा. निश्चित रूप से ममता बनर्जी नहीं. वह अपने मंत्रियों को भी नहीं बचा सकीं. घड़ी चल रही है.