LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कुछ हीं मिनटों में राम लला के मूर्ति का होगा प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी पहुंचे जन्मभूमि स्थल

कुछ हीं मिनटों में राम लला के मूर्ति का होगा प्राण प्रतिष्ठा

जन्म भूमि मम पुरी सुहावनी। उत्तर दिसि बह सरयू पावनी।। श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के यज्ञ में शामिल होने के लिए  पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. यहां पीएम का स्वागत यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

हाल हीं में बने महर्षि बाल्मिक हवाई अड्डे से पीएम मोदी जन्मभूमि परिसर के लिये रवाना हो गए. श्री रामलला की  श्यामल किशोरावस्था प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 12 बज कर 20 मिट पर  की जायेगी. अभिजीत मुहर्त केवल 84 सेकेंड का है जिसकी शुरुआत 12 बजकर 29 मिनट आठ सेकेंड से होगी. 

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सूर्य देव बादलों के बीच से बाहर निकल आए है. ऐसा लगता है रामलला के प्राण प्रष्तिठा में शामिल होने के लिए सूर्य देव पहुंच गए है.

राम लला  की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आरंभ 16 जनवरी को सरयू तट से हुयी थी. वाराणसी के गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी,समन्वय और दिशा-निर्देशन करे रहे हैं तो  काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य हैं.  

NSIT
Nsmch

अयोध्या में  त्रेता युग सी अनुभूति हो रही है. चारों दिशाओं में मंगल गायन के स्वर सुनाई पड़ रहे है.  पारंपरिक वाद्य यंत्रों के सुमधुर स्वर से पूरा वातावरण गूंज रहा है.कुछ हीं मिनटों में सूर्यवंश के प्रतापी प्रभु राम विराजने वाले हैं. उत्तर दिशा में बहने वाली सरयू के पावन तट पर अवस्थित अयोध्या में बस कुछ हीं देर में राम लला के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है. राम रमा रमनम् शमनम्.....