LATEST NEWS

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

राज्यसभा चुनाव, तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए वोटिंग, यूपी में क्रॉस वोटिंग का डर, शाम तक आएंगे नतीजे

राज्यसभा चुनाव, तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए वोटिंग, यूपी

Desk:  राज्यसभा के लिए तीन राज्यों में 15 सीटों के लिए वोटिंग होगी. इनमें यूपी की 10 सीट,कर्नाटक की चार सीट और  हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए वोटिंग हो रही है.  यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने 8 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी से 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोकने उतरें हैं. भाजपा 8वें उम्मीदवर की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है. 

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 56 सीटों में से 41 पर चुनाव हो चुका है और उम्मीदवार  निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं. यूपी में 10, हिमाचल प्रदेश में एक और कर्नाटक में 4 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, अशोक चव्हाण जैसे नेता निर्विरोध जीत चुके हैं.

Diarch GO

उत्तर प्रदेश में 10 सीट के लिए भाजपा ने 8 और विपक्षी समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं. सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के पास क्रमशः सात और तीन सदस्यों को निर्विरोध राज्यसभा भेजने के लिए विधानसभा सदस्यों का पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन भाजपा ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को मैदान में उतारा है, जिससे एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है

बता दें यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इसबार यहां से 11 उम्मदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यूपी में 403 सदस्यों की विधानसभा है. अभी 4 सीटें खाली हैं. ऐसे में 399 विधायक वोट डालेंगे. राज्य में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 37 प्राथमिक वोटों की जरूरत होती है. समाजवादी पार्टी  के पास 108 विधायक हैं. ऐसे में एसपी दो कैंडिडेट को आसानी से जिता सकती है. तीसरे कैंडिडेट को जितान के लिए उसे प्राथमिक वरीयता के वोट की जरूरत होगी.

NSIT
Nsmch

भाजपा के पास 7 उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त वोट है. राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल ने भाजपा को वोट करने का ऐलान किया है. अपने आठवें प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा के पास फिलहाल 29 वोट हैं. उसके पास अपने आठवें कैंडिडेट को जिताने के लिए 8 वोट कम हैं. यानी यहां मामला फंसा है. समाजवादी पार्टी के सोमवार की रात के डिनर से 8 विधायकों की गैरमौजूदगी ने चुनाव को रोचक बना दिया है.