LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

रजौली पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने पांच से छह कट्ठे भूमि पर लगी लाखों रुपए अफीम की खेती को किया नष्ट

रजौली पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने पांच से छह कट्ठे भूमि पर

NAWADA : नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र में घने जंगल की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ रजौली पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में 4 मार्च को पुलिस अधीक्षक नवादा  अम्ब्रीष राहुल के निर्देशन में रजौली थाना क्षेत्र के भानेखाफ के जंगलों में रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार एवं इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार व अंचलाधिकारी मोहम्मद गुफरान मजहरी के नेतृत्व में जिला बल एवं एसएसबी जवानों द्वारा छापेमारी किया गया ,जिसमें यह सफ़लता अर्जित की है।  

एसडीपीओ ने बताया कि भानेखफा के जंगल में छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई खेत में लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी। अगर समय रहते इसको ध्वस्त नहीं किया जाता तो करोड़ों के मूल्य का नशा बाजार तक पहुंच जाता। रजौली पुलिस एवं एसएसबी के जवानों की कार्यवाही कई दिनों की लगातार प्लानिंग एवं सटिक सूचना संकलन के बदौलत सफल हो सकी है। 

 गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले 18 फरवरी को भी रजौली पुलिस द्वारा जंगल की आड़ में लगी लगभग कई एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया था। एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि अफीम जिस खेत में लगी थी उस खेत के उस खेत के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं उन्होंने बताया है कि अगर कोई भी व्यक्ति रजौली अनुमंडल में अफीम की खेती कर रही है उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

REPORT - AMAN SINHA