LATEST NEWS

  •  Girls from Bihar Found in Andhra Pradesh
  • Bihar News: कटिहार से 1500 KM दूर आंध्र प्रदेश में मिलीं मेला घूमने निकलीं 5 लड़कियां, 24 घंटे

  • Trump Warns Paris Could Become a Muslim City Amid Unrest
  • France Unrest: फ्रांस की अशांति पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर’, इमिग्रेशन

  • Pappu Yadav Health
  • Pappu Yadav Health: दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया

  • Sindoor Khela
  • Sindoor Khela: बिहार में सिंदूर खेला की धूम, हजारों महिलाओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को

  • Munger Road Accidents
  • Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, शव की निगरानी कर रहे महिला सिपाही और

बिहार में तीन दिन बारिश का अलर्ट; घने कोहरे के लिए हो जाएं तैयार! अगले तीन-चार दिनों के लिए ये है मौसम विभाग का अनुमान

बिहार में तीन दिन बारिश का अलर्ट;  घने कोहरे के लिए हो जाएं

पटना- दिसबंर का अंतिम सप्ताह चल रहा है. लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में ठंड अपने सबाब पर नहीं पहुंचा है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार नए साल की शुरुआत में बिहार में मौसम के बदलने की संभावना है. अभी तक लोगों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास नहीं हुआ है. कोहरा एक दिन भी देखने को नहीं मिला. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव के कारण 2 से 4 जनवरी के बीच तीन दिन बारिश की संभावना है. दो जनवरी के बाद दिन केतापमान में कमी आने की भी संभावना है. इस दौरान कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है.

27 दिसंबर से 1 जनवरी तक उत्तर बिहार, पूर्वी और मध्य बिहार में तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. सर्दी बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने अभी तक कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है. मध्य से लेकर उत्तर-पश्चिमी भारत तक जबरदस्त मौसमी उतार-चढ़ाव चल रहा है. एंटी साइक्लोन के बाद उस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जबकि बिहार अभी भी पुरवैया की चपेट में है, जिसके कारण तापमान में कमी नहीं हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है. फिलहाल, राज्य में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री ज्यादा है.

उत्तर-पश्चिमी भारत में हर जगह घना कोहरा दिखाई दे रहा है. उन इलाकों में तापमान भी काफी कम हो गया है. हालांकि इस घटनाक्रम का आंशिक असर केवल दक्षिणी बिहार में देखने को मिल सकता है. अगले दो -चार दिन दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि यह बेहद सीमित क्षेत्र में होगा.

NSIT
Nsmch