LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

श्रावणी मेले के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, सुल्तानगंज स्टेशन पर कई ट्रेनों का होगा ठहराव, स्पेशल ट्रेन भी चलेगी, देखिए लिस्ट

 श्रावणी मेले के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, सुल्तानगंज स्टेशन

पटना. सावन का महीना 22 जुलाई से शुरु हो रहा है. इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ हो जाएगा. लाखों शिव भक्तों द्वारा बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक की यात्रा शुरू होगी. ऐसे में शिव भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने सावन महीने के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव देने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों को पूरे सावन मास तक सुल्तानगंज में अस्थायी ठहराव रहेगा. 

रेलवे के अनुसार सुल्तानगंज स्टेशन पर भागलपुर-बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर शरीफ साप्ताहिक एक्सप्रेस, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, मालदा-नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव एक माह के लिए दिया जाएगा. रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के परिचालन का भी निर्णय किया है. इसमें गोरखपुर-देवघर, दानापुर-भागलपुर सहित तीन जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

जानकारी के मुताबिक, मालदा रेल मंडल ने रेलवे को इसे लेकर पत्र भेजा है. इस बीच मालदा रेल मंडल के रेल प्रबंधक विकास चौबे ने बताया कि हर साल कांवरियों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा में विस्तार किया जा रहा है. वहीं कांवरिया की सुविधा के लिए जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर कांवरियों के लिए बिना लहसुन-प्याज के भोजन की भी व्यवस्था की गई है.

सुल्तानगंज स्टेशन पर शुद्ध और शीतल पेयजल की मशीनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है. वहीं शौचालय स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी छोर पर हैं। इसकी भी संख्या बढ़ाई जा रही है. इतना ही नहीं कांवरियों के लिए निकास और प्रवेश द्वार अलग-अलग होगा.

NSIT
Nsmch