LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

बिहार के इस जेल की अनोखी पहल, देशभक्ति गीतों से शुरू होती है सुबह, शाम में प्रसारित होती है रिपोर्ट

बिहार के इस जेल की अनोखी पहल, देशभक्ति गीतों से शुरू होती है

बक्सर केंद्रीय कारा में एक अनूठी पहल के तहत ‘रेडियो दोस्ती’ नाम से जेल रेडियो की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। सुबह होते ही जेल परिसर में देश प्रेम और भक्ति भाव को जगाने वाले गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे कैदियों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। 

देशभक्ति गीतों से शुरू होती है सुबह

कैदियों के लिए हर दिन की शुरुआत देशभक्ति के गीतों से होती है, जिससे उनके अंदर राष्ट्र के प्रति सम्मान और आत्मसम्मान जागृत होता है। इसके अलावा, धार्मिक और प्रेरणादायक गीत भी प्रसारित किए जाते हैं, जो कैदियों को मानसिक शांति और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।

शाम को दिन भर की गतिविधियों की रिपोर्ट

‘रेडियो दोस्ती’ सिर्फ गीतों तक सीमित नहीं है। शाम के समय जेल में दिनभर की गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रसारित की जा रही है। इसमें कैदियों की दिनभर की मेहनत, रचनात्मक कार्यों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती है। इससे न सिर्फ कैदियों को जानकारी मिलती है, बल्कि उनमें एक जुड़ाव का एहसास भी होता है।

कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य पर होगा सकारात्मक असर

जेल अधिकारियों के अनुसार, ‘रेडियो दोस्ती’ कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा। इस पहल से कैदियों में अनुशासन और आत्म-सुधार की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

NSIT
Nsmch