LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

पूर्णिया डीआईजी ने की पुष्टि, अररिया के एक्सिस बैंक में 90 लाख रूपये की हुई लूट

पूर्णिया डीआईजी ने की पुष्टि, अररिया के एक्सिस बैंक में 90 ल

ARARIA : अररिया में दिनदहाड़े एक्सीस बैंक में हथियार बंद 6 अपराधी ने करीब 90 लाख की लूट कर ली. इस दौरान अपराधियों ने दिन के साढ़े 11 बजे अपराधी एक के बाद बैंक में घुसकर बैंक के स्टाफ और कस्टमर को बैंक के स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया. अपराधियों ने सभी बंधकों का मोबाइल जब्त कर लिया.  लेकिन एक कस्टमर के पास मोबाइल रह गया. जब उस समय वो बंधकों के साथ स्ट्रांग रूम में था. 

उसी मोबाईल से नगर थाना पुलिस को कॉल किया गया. तबतक अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. हालाँकि पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी. बता दें कि वारदात की जगह से कुछ कदम की दूरी पर ASP आवास है और सड़क के उस पार DM और SP समेत कई अधिकारियों का कार्यालय भी है. 

वारदात की जाँच करने पूर्णिया के DIG विकास कुमार बैंक पहुँचे. वहीं भाजपा सांसद प्रदीप कुमार ने स्थानीय एसपी पर अपराध को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. DIG ने 90 लाख रूपये से अधिक रूपये लूट की पुष्टि कर दी है. 

DIG ने कहा की 90 लाख से अधिक रुपए की लूट हुई है. इस लूट की घटना में आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी शामिल थे. मामले की जांच के लिए S I T का गठन किया गया है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी. 

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट