LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी जी 'रील और रियलिटी' में फर्क समझें"
  • बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला: बोले—नीतीश कुमार को कर दिया दरकिनार, मोदी

  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल
  • Bihar News : बेतिया में निजी अस्पताल में महिला मरीज की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से अहम दस्तावेज जब्त
  • नवादा के हिसुआ गोलीकांड में SIT की बड़ी कार्रवाई: दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर से

  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से लोग हलकान : 50 से घटकर 2-3 पर सिमटी रजिस्ट्रियां, सरकार को भारी राजस्व का नुकसान
  • पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से लोग हलकान : 50 से घटकर 2-3 पर सिमटी रजिस्ट्रियां, सरकार को भारी राजस्व

  • Nagarmal Bajoria Dharti Pakad
  • पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले ‘धरती पकड़’ का निधन, बिहार के सियासी सितारा ने

झारखंड में तो प्रोमो चल रहा है, पूरी फिल्म बिहार में दिखाई जाएगी, यहां कईयों के पास ज्यादा माल, कांग्रेस सांसद के घर से 300 करोड़ मिलने पर मांझी ने किया तीखा कटाक्ष

झारखंड में तो प्रोमो चल रहा है, पूरी फिल्म बिहार में दिखाई ज

PATNA : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए की बरामदगी की देश भर में चर्चा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सांसद के घर से इतने रुपए कैश बरामद किए गए हैं कि उसे गिनन में सात दिन का समय लग सकता है। वहीं सांसद के घर से नोटों की बरामदगी के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। जहां प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा है कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। वहीं अब एनडीए में शामिल दूसरे दलों ने छापेमारी के बाद अपना हमला तेज कर दिया है।

पिछले कई महीने से बिहार सरकार पर हमलावर रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद बिहार सरकार हमला किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर झारखंड में हुई छापेमारी को सिर्फ प्रोमो करार दिया है। साथ ही यह लिखा है कि  भाई ये कैश तो कुछ नहीं बिहार में कई ऐसे हैं जिनके पास इससे कई गुणा ज्यादा माल है।

Diarch GO

यह है मांझी का ट्विट

मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भाई ये कैश तो कुछ नहीं बिहार में कई ऐसे हैं जिनके पास इससे कई गुणा ज्यादा माल है। वैसे भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों को मैं बता दूं कि यह मोदी राज है यहां गरीबों के घरों से लूटे हुए हर पैसे का हिसाब देना होगा। “झारखंड में तो प्रोमो चल रहा है,जल्द ही बिहार में पूरी फिल्म चलेगी।”

वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं की ईमानदारी के भाषणों को सुनें. जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

NSIT
Nsmch

झारखंड के सांसद धीरज साहू की बढ़ीं मुश्किलें:

 बता दें कि टैक्स चोरी की कंप्लेन पर आयकर विभाग का शिकंजा झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू की कंपनी पर कसता जा रहा है. सांसद के विभिन्न ठिकानों से 300 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है. कैश की गिनती अभी भी हो रही है. नोट गिनने के लिए कई मशीन लाए गए हैं उनमें से कुछ खराब भी हो गई हैं. गिनती पूरी होने के बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी. ईडी कार्रवाई पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कर सांसद और उनकी कंपनी का पूरा हिसाब मांगेगी.