LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

बीजेपी के दिवंगत नेता विजय सिंह की याद में कार्यक्रम, शोक सभा के साथ ही स्मृति द्वार का किया गया उद्घाटन, पिछले साल पटना में लाठी चार्ज के दौरान हुई थी मौत

बीजेपी के दिवंगत नेता विजय सिंह की याद में कार्यक्रम, शोक सभ

JAHANABAD :  जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे कल्पा खुर्द गांव में बीजेपी के दिवंगत नेता विजय सिंह की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय सिंह की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही दिवंगत नेता की याद में बनाए गए स्मृति द्वारका उद्घाटन विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा ने किया। स्मृति द्वार के आसपास पौधरोपण किया गया साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया। 

विजय विजय सिंह की याद में बना स्मारक द्वार।

Goal 2026

भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य सह दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक अनिल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शहीद विजय सिंह बहुत ही अच्छे संगठनकर्ता थे, वह संगठन के लिए हमेशा खड़े रहते थे, वह हमारे अभिन्न मित्र थे,उनकी कमी हमें हमेशा खलती है। ईश्वर से कामना करते हैं कि वो अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार के साथ सदैव खड़े रहने का संकल्प दुहराया। एवं उनके पुत्र भोले शंकर से मिलकर बोला कि तुम्हें जब भी किसी प्रकार कि जरूरत हो बेहिचक मिलना। आपकी जरूरत को  पूरा करने का प्रयास करूंगा। 

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर उनकी याद में पौधरोपण कार्य किया गया,उसके बाद ग्रामीणों के बीच सैकड़ों पेड़ों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव के साथ ही भाजपा के कई नेता और कल्प खुर्द के ग्रामीण मौजूद रहे। 

बता दें कि पिछले साल बिहार भाजपा द्वारा बढ़ते अपराध और टीचरों के खिलाफ सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें प्रदेश से हजारों की संख्या पार्टी कार्यकर्ता पटना पहुंचे थे। इसी दौरान विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की लाठी चार्ज से विजय सिंह गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।