LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया आज से, पहले गांव के स्कूलों में होगी नियुक्ति

दूसरे चरण के चयनित शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया आज स

पटना-  बीपीएससी की ओर से सेकेंड फेज में चयनित शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार यानी आज से शुरू कर दी जाएगी.पहले फेज के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 टीचर्स को भी विद्यालय आवंटित किया जाएगा. जिलों से प्राप्त सूची के आधार पर कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा विभाग शिक्षकों को स्कूल आवंटित करेगा.

शिक्षा विभाग  पहले उन शिक्षकों का योगदान कराएगा,जिनकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है.अभी तक करीब 73 हजार से अधिक चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी हो गई है.शिक्षा विभाग ने पहले दिन छह जिलों नालंदा,शिवहर,शेखपुरा,भोजपुर,लखीसराय और अरवल से रिपोर्ट मांगी .दूसरे दिन यानी 16जनवरी को मुंगेर,खगड़िया,जमुई, जहानाबाद,बक्सर और सहरसा जिलों को रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. 17जनवरी यानी बुधवार को औरंगाबाद,गोपालगंज,सीतामढ़ी,सुपौल,बांका,अररिया और सिवान जिलों से रिपोर्ट देने को कहा है. 18 जनवरी को भागलपुर,गया,मधेपुरा,रोहतास, बेगूसराय,नवादा और पूर्णिया सो  तो 19 जनवरी को पटना,वैशाली,दरभंगा,समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण से रिपोर्ट देने को कहा है.वहीं  20 जनवरी को पूर्वी चंपारण,कैमूर,कटिहार,मधुबनी,किशनगंजऔर सारण जिले से रिपोर्ट तलब किया है.

सेकेंड फेज में 94 हजार अभ्यर्थियों को बीपीएससी ने सफल घोषित किया है. इनमें 73 हजार की जिलों में काउंसिलिंग हुई है.जनवरी के अंत तक सभी आवंटित विद्यालय में सभी शिक्षकों का योगदान करा लिया जाएगा. योगदान देते हीं शिक्षकों का वेतन बनना भी शुरु हो गाएगा.