LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की बढ़ी मुसीबतें, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, अदालत में पेश होने का निर्देश

 योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की बढ़ी मुसीबतें, सुप्रीम

DESK. योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की मुसीबतें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दोनों को अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर होने कहा है. यह मामला अवमानना से जुड़ा है.  सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु रामदेव को सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने को कहा है.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर बालकृष्ण को पिछली सुनवाई में कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उन्हें यह नोटिस पतंजलि की भ्रामक विज्ञापन से जुड़ी सुनवाई के दौरान जारी किया गया. अदालत ने कंपनी को ऐसे किसी भी विज्ञापन देने पर रोक लगा दी है, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, मिर्गी आदि बामारियों के इलाज का दावा किया जाता हो. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अब दोनों को अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर अगली तारीख पर पेश होने को कहा है.

पिछली सुनवाई में योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को कड़ी फटकार लगाते हुए जस्टिस हिमा कोहली और न्यायमूर्ति ए अमानुल्लाह की पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद एवं इसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को नोटिस जारी किया तथा पूछा कि उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही क्यों न की जाए. इस पर पतंजलि के मीडिया प्रभारी एस के तिजारावाला ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं. माननीय सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश होगा उसका हमलोग पालन करेंगे. न्यायपालिका के आदेश का सम्मान करेंगे. हालांकि योग गुरु रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण पर कोर्ट ने कहा कि दोनों ने  अवमानना नोटिस का जवाब नहीं दिया है. इसलिए अब दोनों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने कहा था है.