LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

मोकामा में रावण वध समारोह की तैयारियां जोरों पर, विजयादशमी पर होगा आयोजन, पटना प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मोकामा में रावण वध समारोह की तैयारियां जोरों पर, विजयादशमी प

पटना. विजयादशमी पर रावण वध समारोह के लिए पटना जिले के मोकामा में जोरदार तैयारी चल रही है. रावण वध समारोह समिति की ओर से 24 अक्टूबर को एसकेएम विद्यालय परिसर मोकामा में शाम 3 बजे से रावण वध समारोह शुरू होगा. आयोजन को लेकर गुरुवार को मोकामा प्रशासन और नगर परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने एसकेएम विद्यालय का निरीक्षण किया. मोकामा अंचलाधिकारी ज्ञानानंद, मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, मोकामा थाना प्रभारी अनिल पांडे आदि ने तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने आयोजन से जुडी व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और अन्य तैयारियों को देखा और विजयादशमी पर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रावण वध समारोह हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. 

रावण वध समारोह समिति के सचिव सुदर्शन ने बताया कि मोकामा में वर्ष 1980 के दशक में रावण वध समारोह की शुरुआत हुई. तब से रावण वध समारोह मोकामा की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. विजयादशमी पर 24 अक्टूबर को इस वर्ष होने वाले आयोजन में राम दरबार की झांकी सजाई जाएगी. शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी और नगर भ्रमण उपरांत आयोजन स्थल पर शाम 3 बजे से से रावण वध समारोह शुरू होगा. 

Diarch GO

समारोह के मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी विकास वैभव होंगे. इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों और उपलब्धियां अर्जित करने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही मोकामा क्षेत्र के सभी डॉक्टरों का अभिनंदन किया जाएगा. सुदर्शन ने बताया कि इस दौरान रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा. सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है. वहीं पुलिस –प्रशासन की ओर से तैयारियों में सहयोग दिया जा रहा है.