LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सिमरिया में अर्द्धकुंभ की तैयारी जोरों पर, जुटेंगे कई राज्यों के साधू-संत और महामंडलेश्वर सहित लाखों भक्त

सिमरिया में अर्द्धकुंभ की तैयारी जोरों पर, जुटेंगे कई राज्यो

BEGUSARAI : सिमरिया गंगा धाम में 29 अक्टूबर से लगने वाले कुंभ की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इस कुंभ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े कई महामंडलेश्वर सहित देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संत पधार रहे हैं। इसके लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी विस्तार से जानकारी कुंभ सेवा समिति द्वारा दी गई। प्रेसवार्ता में कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह ने कहा कि शास्त्र पर आधारित कुंभ की शुरुआत बेगूसराय के सिमरिया में 2011 में की गई थी। 2017 के कुंभ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आए थे। कुंभ का आयोजन सिर्फ सनातन धर्म का प्रतीक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक धरोहर है।  

कुंभ सेवा समिति के महासचिव एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार ने कहा कि यह सिर्फ आध्यात्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास और सांस्कृतिक उपलब्धि है। देश में चार जगह पर कुंभ लगता था, लेकिन संत समाज, शास्त्र और स्वामी चिंतामन जी के प्रयास से 2011 एवं 2017 में सिमरिया में जब कुंभ लगा तो आस्था के इस कुंभ में देशभर के लाखों लोग आए। कुंभ के बाद ही सिमरिया का विकास शुरू किया गया।

NSIT
Nsmch

इस दिन होगा शाही स्नान

अर्द्धकुंभ मेले की जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि मेले में आनेवाले लोगों के ठहरने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि मेले में पहला शाही स्नान 9 नंवबर को और दूसरा शाही स्नान 23 नवंबर को होगा। वहीं 27 नवंबर को पूर्णिमा के दिन मेले का समापन होगा।