LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

मरीज बनकर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत व्यक्ति के शरीर से निकाल लेता था कीमती गहने , रंगेहाथ धराया, जानें शातिर का कारनामा

मरीज बनकर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत व्यक्ति के शरीर से न

NALANDA : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में  एक भर्ती मरीज द्वारा मृतक के गले से सोने का लॉकेट काटते एक मरीज को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर डॉक्टर के हवाले कर दिया । जांच के बाद घटना सत्य प्रतीत होने के बाद डॉक्टर ने तुरंत उसे अस्पताल के बाहर निकाल दिया ।

डीएस डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बिहारशरीफ निवासी प्रेमचंद अक्सर किसी न किसी तरह के बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो जाता था । ठीक होने पर डॉक्टर द्वारा उसे छुट्टी दे दी जाती थी।  फिर भी अगले दिन वह नई बीमारी का बहाना बनाकर आ जाता था। उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया गया मगर वह अस्पताल में ही अपना अड्डा जमाया हुआ था। सोमवार की रात उसकी हरकत को देखते हुए उसे अस्पताल से तुरंत हटा दिया गया। 

Diarch GO

साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों व गार्ड को आदेश दिया गया है कि इस तरह के कार्य दोबारा ना हो।  अस्पताल आने वाले किसी तरह के मरीज की मौत हो जाने के बाद उसकी पूरी जवाबदेही स्वास्थ्य कर्मियों की होती है । इसलिए ड्यूटी के दौरान चौकन्ना रहे । 

उन्होंने बताया कि मरीज के पास से मिला लॉकेट उनके पास रखा हुआ है जब भी परिजन आएंगे उन्हें मिल जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो उसकी हरकत संदिग्ध रहा करता था । न जाने इसके पहले भी वह इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया हो ।

NSIT
Nsmch