LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

ड्यूटी से गायब हुआ पुलिस का जवान, परिजन परेशान, जांच में जुटी पुलिस

ड्यूटी से गायब हुआ पुलिस का जवान, परिजन परेशान, जांच में जुट

बक्सर- सुशासन की सरकार में आम आदमी तो क्या अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. दरअसल, चौसा थर्मल पावर प्लांट में तैनात एक पुलिस का जवान बीते चार दिनों से लापता हैं. इधर,जवान के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. लापता जवान का नाम अल्ताफ आलम, पिता- सलाउद्दीन अंसारी,निवासी ग्राम- मोतिराजपुर,थाना- गरखा,जिला- सारण (छपरा) बताया जा रहा है.  अल्ताफ के भाई वसीम आलम ने कहा कि मेरा भाई बक्सर जिले के चौसा स्थित चौसा थर्मल पावर प्लांट में तैनात है जहाँ सुबह 5 बजे से दिन के 11 बजे तक ड्यूटी करने के बाद सोमवार की शाम चार बजे वह कैम्प से निकलकर शहर में बाजार करने आया था. इसके बाद वह वापस बीएमपी कैम्प नहीं लौटा. वसीम ने बताया कि इस सम्बंध में मुफ्फसिल थाने में कम्प्लेन दी गई है लेकिन, अभीतक अल्ताफ की कोई सूचना नही मिल पाई है. इसके लिए बाकायदा कई मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं जिसपर लोग अल्ताफ के बारे में सूचना दे सकेंगे. ये नम्बर है 9097247011,9199194388,7631074428 इन नम्बरों पर अथवा पुलिस के नम्बरों पर सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दी जाएगी.

वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि बीते 26 तारीख से चौसा पावर प्लांट में तैनात बीएमपी जवान के मिसिंग का एक मामला आया है जिसमें पुलिस तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लापता जवान की खोजबीन कर रही है. पुलिस बहुत जल्द पूरे मामले का उद्भेदन कर लेगी.

रिपोर्ट- संदीप वर्मा