LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पत्नी सहित तीन बेटियों को हत्यारे की सूचना देनेवाले को पुलिस देगी इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी

पत्नी सहित तीन बेटियों को हत्यारे की सूचना देनेवाले को पुलिस

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया में पति द्वारा पत्नी और तीन बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या करने वाले पति की सूचना देने वाले को 15 हज़ार इनाम देने की घोषणा की है। मोतिहारी एसपी ने हत्यारा पति का फोटो जारी कर एक नम्बर भी जारी किया है। जारी नम्बर पर निर्मम हत्यारा की सूचना देने वाले कि नाम गोपनीय रखते हुए इनाम देने की घोषणा किया गया है । वहीं पुलिस हत्यारा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है । 

बता दें कि मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित बाबरिया गांव में अहले सुबह इद्दु मिया के घर मे उसकी पत्नी और तीन बेटियों की एक ही बिछावन पर  शव रखा हुआ था। सभी की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया निवासी  इद्दु मिया की पत्नी आफरीन खातून,पुत्री अबरुन खातून,शबरुन खातून,व सहजादी खातून के रूप में की गई थी। वहीं पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर सहित कई थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पहले भी अपनी एक बेटी की कर चुका है हत्या

ग्रामीणों के अनुसार इद्दु मिया लगभग चार वर्ष पूर्व अपनी एक बेटी को ट्रेन से जिंदा फेक हत्या कर दी थी .जिस मामले में यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया थाकुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूट कर आया था। । वहीं इद्दु मिया की यह दूसरी शादी थी । पहली शादी से उसको दो पुत्र थे। पत्नी के मरने के बाद वह दूसरी शादी किया था । 

ग्रामीणों के अनुसार इद्दु मिया सनकी है । ।घटना परिवारिक विवाद के कारण होने की बात बताई जा रही है ।ग्रामीणों के अनुसार नशा देकर पति इद्दु मिया द्वारा पत्नी और तीनों बेटियों की गल्ला रेत कर निर्मम हत्या किया गया है।

NSIT
Nsmch

अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि हत्या के समय प्रयोग किये गए कपड़े को भी जब्त कर लिया गया है ।एफएसएल टीम पहुचकर जांच में जुटी है। स्वान दस्ता द्वारा जांच में मिले सुराग पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है । पति इदु मिया का खून से सना लुंगी भी बरामद किया गया है । वही इद्दु मिया की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए 15 हज़ार का इनाम भी दिया जाएगा।

रिपोर्ट - हिमांशु मिश्रा