LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मदद के लिए पुलिस को बुलाया, विवाद सुलझाने की जगह पुलिसवाली ने पीड़िता की ही कर दी पिटाई, खूब हुआ हंगामा

मदद के लिए पुलिस को बुलाया, विवाद सुलझाने की जगह पुलिसवाली न

DARBHANGA : दरभंगा पति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने  112 पुलिस को फोन कर मदद मांगना महंगा पड़ गया। यहां 112 पुलिस ने आते ही पीड़ित महिला के साथ ही मारपीट शुरू कर दिया। महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित महिला के गाल पर कई थपड़ बरसाए जिससे मुंह सूज गया। 112 पुलिस के इस हरकत से नाराज मुहल्ले के लोगो ने 112 के दो गाड़ियों को घेर लिया। और पुलिस के सामने ही पीड़ित महिला के पति की पिटाई शुरू कर दिया किसी तरह पुलिस महिला के पति को अपने साथ थाने ले कर गयी। जम कर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा।  

मामला जिला के सदर थाना क्षेत्र के गांधीनगर कटरहिया से जुड़ा है।  जहां पति की पिटाई से परेशान होकर एक महिला ने 112 को कॉल किया। जिसके बाद 112 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। और दंपती के विवाद को सुलझाने की कोशिश में लग गई। लेकिन मामला सुलझने की जगह और बिगड़ गया।

महिला पुलिसकर्मी ने की पिटाई

पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला पुलिस कर्मी पति पत्नी के मामले को घर पर सुलझाने की कोशिश में जुट गए। विवाद सुलझाने के क्रम में  महिला पुलिसकर्मी ने सरस्वती वर्मा को ही पीट दिया। महिला को पुलिसकर्मी द्वारा पीटने स्थानीय लोगो ने विरोध जताना शुरू किया तब जाकर डायल 112 की पुलिस महिला के पति को साथ लेकर थाना चली गई।

पति की पिटाई से परेशान रहती है मायके में

पीड़ित महिला सरस्वती वर्मा ने बताया कि उसका पति मुकुल लाल दास उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता है। मेरे दो बच्चे है। इसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मैं काफी दिनों से अपने मायके सहरसा में रहा करती हूं। आज एक बार फिर अपनी माँ भाई और बच्चे के साथ ससुराल में समझौता के बाद रहने आई थी। 

NSIT
Nsmch

बातचीत के बाद मेरी माँ और भाई चले गए उसके तुरन्त बाद मेरा पति फिर से मारपीट करने लगा। मैंने अपने बचाव के लिए डायल 112 पर फोन किया तो महिला पुलिसकर्मियों ने घर से मेरी पिटाई करना शुरू कर दिए।