LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

ईट भट्ठा के मालिकों से लेवी मांगने को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, एक अपराधी को किया गिरफ्तार

ईट भट्ठा के मालिकों से लेवी मांगने को लेकर पुलिस ने की कार्र

ARWAL : अरवल जिले के करपी थाने के पुलिस ने ईंट भट्टा मालिकों से लेवी मांगने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी कृति कमल ने बताया कि  02.04.2024 को पूजा ईंट भट्ठा के मालिक से 05 हथियार लैस अपराधियों  द्वारा 30000 रूपये लेवी मांगने के आरोप में करपी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें यह कार्रवाई की गई है।

डीएसपी ने बताया कि उक्त अपराधियोंं द्वारा ईट भ‌ट्ठा पर कार्य करने वाले 03 मजदूरों को जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था। काण्ड के बेहतर अनुसंधान एवं अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस  पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में  करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम , पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं करपी थाना सशस्त्र के साथ जिला  सूचना इकाई को शामिल किया गया। 

Diarch GO

टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए  देर रात्रि में उपहारा थाना के सहयोग से उपहारा   अंतर्गत भलुवार गांव से एक अपराधकर्मी  गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अपराधी  उदल कुमार यादव, उम्र 34 वर्ष, पिता-स्व. रामदीप यादव, ग्राम-भलुवार, थाना-उपहारा, जिला-औरंगाबाद को उसके घर से छीने गये जीवा कम्पनी कीपैड फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया|  

गिरफ्तार उदल कुमार यादव का आपराधिक इतिहास रहा है उसके ऊपर औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना,गया जिले के टेकारी थाना एवं अरवल जिले के करपी थाना में अपराधिक मामला दर्ज है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - कुंदन कुमार