LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पटना में युवक की हत्या के ब्लाइंड केस को पुलिस ने सुलझाया, पहचान के साथ हत्यारों को भी पकड़ा

पटना में युवक की हत्या के ब्लाइंड केस को पुलिस ने सुलझाया, प

PATNA : बीते 3 मार्च पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनारू के निकट एक अज्ञात युवक का शव के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने न सिर्फ मृतक की पहचान कर ली है, बल्कि उसकी हत्या में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि हत्या लूटपाट के दौरान की गई थी। जिसमें एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया था, जबकि दो को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक राज हिसुआ नवादा निवासी के रूप में की गई है। उसका शव गांव के पास एनएच के किनारे फेंका हुआ मिला था। जांच के दौरान उसके पास कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। ऐसे में इस ब्लाइंड केस की जांच की जिम्मेदारी फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज को सौंपी गई। 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि लूट के दौरान बदमाशों ने अभिषेक का मोबाइल और उसके पास मौजूद सात सौ रुपए लूट लिए थे। इस दौरान अभिषेक ने इसका विरोध करने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 

मामले की जानकारी देते हुए पटना ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान घटना में कुल तीन अपराधकर्मियों के शामिल होने का पता चला जिसमें पुलिस के अनुसंधान के क्रम में एक आरोपी ने फतुहा थाना के पूर्व में दर्ज चोरी के मामले में  कोर्ट में सरेंडर कर दिया हालांकि पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अपराधी अमित कुमार और रॉकी को गिरफ्तार किया है। 

NSIT
Nsmch

इसके पास से 1 देसी कट्टा , जिन्दा कारतूस 6,खोखा 1, बरामद हुआ है मृतक के मोबाइल की तलाश जारी है वही पूछताछ में एक अन्य अपराधकर्मी के संलिप्तता की बात सामने आई है उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।

पटना से अनिल की रिपोर्ट