LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

अरवल में कार पर लोड शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से फरार हुए कारोबारी

अरवल में कार पर लोड शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौक

ARWAL : जिले की महेन्दिया थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक कार से करीब 250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अरवल एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि मेहंदिया पुलिस को दिनांक 28.12.2023 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अरवल पुलिस अधीक्षक मो० कासिम के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मेहन्दिया राहुल अभिषेक,  पु०अ०नि० कमला यादव एवं मेहन्दिया थाना के सशस्त्र बलों द्वारा एन0एच0 139 पर मेहन्दिया थान गेट के सामने सघन वाहन जॉच अभियान चलाया जा रहा था। 

जाँच के क्रम में एक उजला रंग का कार जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-BR06DA9352 औरंगाबाद की ओर से आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो वाहन का चालक एवं उसपर सवार व्यक्ति गाड़ी को रोककर भागने लगे। जिसे पीछा कर थाना गेट से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़ाये ड्राईवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार उम्र-28 वर्ष पे०-चुन्नू पटेल सा०-पताही चौक, थाना-सदर जिला-मुजफ्फरपुर तथा भागने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 

Goal 2026

उक्त वाहन का विधिवत् तलाशी लिया गया, तो तलाशी के क्रम में गाड़ी में अवैध विदेशी शराब रखा हुआ पाया गाया। उक्त वाहन पीछे डिक्की में BLACK TIGER WHISKY 26 पेटी 750 एम०एल० का प्रत्येक पेटी में 12 बोतल एवं डिक्की में खुला हुआ BLACK TIGER WHISKY 20 बोतल कुल-332 बोतल में 249 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही पकड़ाये व्यक्ति सूरज कुमार उम्र-28 वर्ष पे०-चुन्नू पटेल सा०-पताही चौक, थाना-सदर जिला-मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। 

इस संबंध में मेहन्दिया थाना कांड सं0-295/2023, दिनांक-28.12.2023, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि० 2018 अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज के अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि एसपी मोहम्मद कासिम ने इस कार्य के लिए तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी मेहंदिया थाना अध्यक्ष राहुल अभिषेक सहित इस कार्य में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को प्रशंसा किया है। एसपी ने कहा कि निश्चित तौर पर यह एक अच्छी उपलब्धि है।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट