LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

जमुई में मधुमक्खी के बक्से लदे पिकअप से शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, चालक और खलासी को किया गिरफ्तार

जमुई में मधुमक्खी के बक्से लदे पिकअप से शराब की बड़ी खेप पुलि

JAMUI : जमुई में मधुमक्खी के बक्से लदे पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है की सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां सुबह वाहन जांच के दौरान मधुमक्खी के बक्से से लदे वाहन से लगभग 65 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 6.5 लाख बताई जा रही है।

पूरे मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया की हमलोगों को गुप्त सूचना मिली की झारखंड के गिरिडीह से एक वाहन पर विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है और वाहन जमुई के रास्ते से गुजरने वाली है। जिसको लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने डुमरी चेक पोस्ट पर अपने जवानों को तैनात कर दिया और वाहन जांच शुरू कर दी गई। 

जिसके फलस्वरूप मधुमक्खी के बक्शे से लदे पिकअप से लगभग 6.5 लाख रुपए की विदेशी शराब के साथ चालक ओर उप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक ओर उप चालक की पहचान वैशाली जिले के जतकोली निवासी नथुनी महतों के पुत्र गुड्डू कुमार और स्व नंदकिशोर शर्मा के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। वही उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के द्वारा मधुमक्खी होने के कारण उद्यान विभाग के पदाधिकारी शिवाजी हेंब्रम के देखरेख में मधुमक्खी के बक्शे को उतारा गया और फिर शराब की बरामदगी संभव हो पाई।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट