LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

व्यावसायी से रंगदारी मांगनेवालों के खिलाफ पुलिस को मिली कामयाबी, एक साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

व्यावसायी से रंगदारी मांगनेवालों के खिलाफ पुलिस को मिली कामय

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पांच रंगदारों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि पांचों ने व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग की थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस दौरान व्यवसायी को डराने के लिए रंगदारों कागज में गोली लपेट कर उसके घर में फेंक दिया था।  अब पूरे मामले का मुजफ्फरपुर पुलिस ने कर लिया है।

 पूरी घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना इलाके के जागरण चौक स्थित नुनफर की है। जहां बीते दिनों ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जागरण चौक निवासी शत्रुघ्न महतो से अपराधियों ने फ़ोन पर कहा कि 12 घंटे के अंदर अगर 5 लाख रुपए बतौर रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारा भी हाल प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही के जैसा ही होगा। इतना सुनते ही शत्रुघ्न महतो का पूरा परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने तुरंत ब्रह्मपुरा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया। वहीं मुजफ्फरपुर SSP राकेश कुमार ने कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टाउन 2 के विनीता सिंन्हा के नेतृत्व में एक टीम बनाई। और मोबाइल CDR के आधार पर गायघाट और मड़ीपुर से पांच अपराधी को दबोच लिया। 

इन्हीं सभी ने मिलकर व्यवसाई से रंगदारी मांगी थी। पकड़े गए अपराधियों की पहचान राजा कुमार, दूसरे का भी राजा कुमार, मोनू कुमार, गोलू कुमार, चारों गायघाट थाना क्षेत्र के बेला गोपी गाव निवासी के रूप में हुई है। वहीं पांचवें अपराधी की पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी अर्पण सहनी के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियो के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल और एक गोली बरामद किया है। 

वही मामले को लेकर सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया की सभी अपराधी एक गिरोह बनाकर रंगदारी का खेल शुरू किया था। जिस पर पुलिस ने पानी फेर दिया।

NSIT
Nsmch

REPORT : Mani Bhushan Sharma