LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पुलिस का एक्शन : भोजपुर में बाप-बेटे की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने मारी गोली

पुलिस का एक्शन : भोजपुर में बाप-बेटे की हत्या कर भाग रहे दो

ARA : भोजपुर में बीते मंगलवार खेत में काम करने जा रहे पिता-पुत्र की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गोली मार दी है। हालांकि दोनों अपराधियों को गोली उनके पैरों में लगी है। वहीं एक अपराधी के कमर में गोली लगी है। जिसके बाद दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार करने गई पुलिस पर की थी फायरिंग

घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव की है, जहां पुलिस ने पूरब पट्टी में अपराधियों का घायल अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि पिता–पुत्र के हत्या के बाद आरोपी हथियार लेकर बेलाऊर गांव के पूरब पट्टी सत्यपर स्थित एक घर में छिपे हुए थे। छिपने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुँच गई और चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा लेकिन अपराधी अचानक पुलिस पर ही फायरिंग करने लगे। फिर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस पर करीब 20 से 25 राउंड फायरिंग की।

पुलिस के मुताबिक अपराधियों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी चंद्रमा सिंह के पुत्र विनोद कुमार और स्वर्गीय ललन सिंह ने पुत्र जज कुमार के रूप में की गई है। दोनों ही आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस ने जख्मी हालत में दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए ले गई है।

कल पिता-पुत्र की हुई थी हत्या

 बता दें कि मंगलवार को भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के सदर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव में अहले सुबह फायरिंग की वारदात हुई थी। जिसमें. पांच की संख्या में आये हथियार से लैस अपराधियों ने महज दो कट्ठा जमीन के लिए  रघुनीपुर निवासी रामाधार सिंह व उसके पुत्र मुकेश सिंह को गोली मार दी थी. इस गोलीबारी में रामाधार सिंह की मौत मौके पर ही हो गई है. उसका 30 वर्षीय पुत्र मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।

NSIT
Nsmch