LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

एक महिने के अंदर चौथी बार बिहार में पीएम मोदी की रैली, 26 अप्रैल को मुंगेर और अररिया में करेंगे रैली, ललन सिंह के लिए मांगेंगे वोट

एक महिने के अंदर चौथी बार बिहार में पीएम मोदी की रैली, 26 अप

पटना- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव  7 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और अररिया में मतदान होगा. तीसरे चरण में एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी 26 अप्रैल को अररिया और मुंगेर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. शुक्रवार को होनेवाली इस रैली के लिए मुंगेर और अररिया में तैयारियां जोरों पर हैं.

मुंगेर लोक सभा के मुख्य प्रत्याशियों के नामांकन कराने का बाद अब मुंगेर में बड़े बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया है. मुंगेर लोक सभा में सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी अनिता देवी के बीच है. ऐसे में अब एनडीए के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सबसे बड़ा चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को मुंगेर के हवा अड्डा में बने मंच से ललन सिंह के लिए वोट अपील करेंगे.

मुंगरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को मुंगेर में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर हवाई अड्डा मैदान में भव्य मंच और पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है. जबकि आम लोगों के प्रवेश को लेकर हवाई अड्डा की पूर्वी दीवार को दो जगहों पर तोड़ा गया है. सभी तैयारियों को एसपीजी की उपस्थिति में अंतिम रूप दिया जा रहा है. 

प्रधानमंत्री राजग प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पक्ष में सफियासराय हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम की सभा को लेकर हवाई अड्डा में बने रनवे के एक हिस्से में ही भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर एक विशाल मंच भी बनाया जा रहा है. इसकी देखरेख खुद एसपीजी कर रही है. 200 से अधिक मजदूर पंडाल, मंच, मैदान की बैरिकेडिंग कार्य में दिन-रात जुटे हुए हैं.

NSIT
Nsmch

 हवाई अड्डा मैदान को आम लोगों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया है. पुलिसकर्मियों को वहां तैनात किया गया है. इधर चुनावी सभा में पीएम के संबोधन को सुनने आने वाली जनता के लिए मैदान में पूर्वी चहारदीवारी को कई जगहों पर तोड़ कर प्रवेश द्वार बनाया गया है, ताकि जनता को सभा में जाने-आने में कोई परेशानी नहीं हो. वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भी  सभा स्थल पर पहुंच स्थल का जायजा लेते नजर आए 

मुंगेर के मंच पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री 26 अप्रैल को ही की एक और रैली अररिया के फारबिसगंज एयरपोर्ट मैदान में करेंगे.