LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में एक नहीं, लगेगा दो-दो ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ेगी मुश्किल, ऐसे कामों को करने से बचें

Pitru Paksha 2024:  पितृपक्ष में एक नहीं, लगेगा दो-दो ग्रहण,

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर यानी कल से हो रही है। 18 सितंबर को पितृपक्ष का पहला श्राद्ध है। वहीं पितृपक्ष का आखिरी श्राद्ध 2 अक्टूबर को होगा। इसी दिन पितृपक्ष का समापन भी हो जाएगा। इस बार पितृपक्ष में दो ग्रहण लगने वाले हैं। इससे 3 राशियों के लिए मुश्किले बढ़ सकती है।

दरअसल, ग्रहण पितृपक्ष के पहले और आखिरी श्राद्ध पर लगेगा। 18 सितंबर को पहले श्राद्ध पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है तो वहीं आखिरी श्राद्ध यानी 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। ऐसे में पितृपक्ष में चंद्र और सूर्य ग्रहण का साया रहेगा। आचार्यों की मानें को पितृपक्ष पर दो ग्रहण का संयोग 3 राशियों  के लिए अधिक अशुभ है। ऐसे में इन तीनों राशि के लोगों को अधिक सावधान रहने की आवश्कता है। इन तीन राशियों का नाम है कर्क, तुला और मकर। 


कर्क राशि के लोगों को पितृपक्ष में अत्यधिक सावधान रहना होगा क्यों उन्हें इस समय में नौकरी या व्यवसाय में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं व्यवहार में चिड़चिड़ापन  आने से रिश्तों में टेंशन और मनमुटाव भी बढ़ सकता है। इन राशि के लोगों को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान और कर्जों से परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। वहीं इन राशियों के साथ कोई हादसा या दुर्घटना भी घट सकता है ऐसे में उन्हें अत्यधिक सावधान रहने की जरुरत है।

NSIT
Nsmch

वहीं तुला राशि की बात करें तो इन राशि के लोगों को भी नौकरी और व्यवसाय में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।  इन पर नई नौकरी तलाशने का दबाव बन सकती है। वहीं पति-पत्नी के दांपत्य जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। माता-पिता को संतान की ओर से कठिनाई मिल सकती है। ऐसे में इस समय में संतुलन बनाकर रखना आवश्यक है। 

जबिक मकर राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद में पड़ सकते हैं। इस राशि के लोग पितृपक्ष में कर्ज लेने या देने से बचे। आपके पैसे फंसने की भी संभावनाएं अधिक है। मकर राशि के लोगों का स्वास्थय भी खराब हो सकता है। मानसिक तनाव या अधिक चिंतन करने से बचे। कार्यस्थल पर भी किसी विवाद में फंस सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की आवश्कता है।