LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्री सड़क हादसे के हुए शिकार, टेंपो ट्रैवलर नदी में गिरी, 8 की मौत

चारधाम यात्रा कर लौट रहे तीर्थ यात्री सड़क हादसे के हुए शिका

DESK: राज्य में सड़क हादसे के कई मामले सामने आते हैं। इन घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ताजा मामला उत्तराखंड का है। जहां एक बाऱ फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार चारधाम यात्रा से वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। 

मिली जानकारी अनुसार यूपी के नोएडा के रहने वाले तीर्थ यात्री दर्शन कर ऋषिकेश वापस लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थ यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर नदी में गिर गया है। बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा पर दर्शन कर वापिस लौट रही टेंप ट्रैवलर सम्राट खाखरा के पास नदी में गिर गया है। 

वहीं टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने के बाद तीर्थ यात्रियों की मदद को चीख-पुकार निकल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन तुरंत ही मौके के लिए रवाना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। सड़क हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में 17 से 28 तीर्थ यात्री सवार थे।