LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

तेंदूपत्ता तोड़कर घर लौट रही आदिवासियों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 12 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

तेंदूपत्ता तोड़कर घर लौट रही आदिवासियों से भरी पिकअप पलटी, ह

KAWARDHA : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को हुए लोगों से भरी पिकअप 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी, इस  दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरनेवाले सभी लोग आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं।  हादसे में मरनेवाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही है। मौके पर उनकी लाश पड़ी हुई देख लोगों के दिल पसीज गए। फिलहाल,पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई है।

हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 40 लोग सवार थे, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थी। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई।

Diarch GO

हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। इस दौरान अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है।

NSIT
Nsmch