LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर लौट रहे थे घर, अचानक मृत महिला ने कर दी पानी पिलाने की मांग, लोगों में मच गया हड़कंप

अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर लौट रहे थे घर, अचानक मृत महिला

DESK :  यूपी के हमीरपुर  में अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार ले जाया जा रहा था कि अचानक मृतका ने पानी पिलाने की मांग कर दी। शव से आई आवाज सुनकर अर्थी लेकर जा रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि महिला जीवित थी। जिसके बाद पति की आंखें खुशियों से भर आईं। महिला जब अपने घर पहुंची तो वहां भी किसी से जश्न से कम माहौल नहीं दिखा। 

कैंसर से पीड़ित थी महिला, जालंधर से ला रहे थे शव

बताया गया कि राठ कस्बे से 10 किलोमीटर दूर सदर गांव के रहने वाले मातादीन रैकवार जालंधर में अपने रिश्तेदार के घर रहकर परिवार सहित मजदूरी करता हैं। उसकी 33 वर्षीय पत्नी अनीता ब्लड कैंसर से पीड़ित है। जालंधर में पत्नी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मातादीन ने बताया कि दो सप्ताह पहले पत्नी की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। वह लोग अनीता के शव को पैक कराकर एंबुलेंस से घर ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी पत्नी अनीता की सांसें चलने लगी। उसने उससे पानी मांगा। इससे कुछ देर के लिए तो सभी लोग भयभीत हो गए, लेकिन बाद में सभी के चेहरों पर खुशियां छा गई। इस वक्त अनीता गांव में है।

Diarch GO

नोएडा के पास अचानक चलने लगी सांसे

महिला के पति ने बताया कि कैंसर पीड़ित पत्नी को अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पत्नी के शव को लेकर वह अपने पैतृक गांव के लिए निकला था। मातादीन ने बताया कि वह पत्नी अनीता का शव एंबुलेंस के जरिए अपने गांव ला रहा था। 

उसने बताया कि जैसे ही एंबुलेंस नोएडा के पास पहुंची तो अचानक से पत्नी की सांसें चलने लगीं। अनीता ने हाथ उठाते हुए आवाज दी और पानी मांगने लगी। ये देखकर वह हड़बड़ा गया। एंबुलेंस स्टाफ भी दंग रह गया। पत्नी के जिंदा होने की खबर से वह खुशी से फूला नहीं समाया। तुरंत उसने इसकी जानकारी अपने घर वालों और नाते-रिश्तेदारों को दी। 

NSIT
Nsmch