LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान,तीखी धूप के साथ लू ने जीना किया दुश्वार, 13 जिलों में तापमान का पारा 43 के पार, जानें कब से मिलेगी राहत..?

बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान,तीखी धूप के साथ लू ने जीन

पटना- बिहार में सूर्य की गर्मी के कारण धरती तपने लगी है.मंगलवार को आमजनजीवन पूरे दिन अस्त-व्यस्त रहा. बिहार में मंगलवार को 13 जिलों का तापमान 43 डिग्री को पार कर गया . वहीं राजधानी पटना का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा. यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री था.  सुबह से हीं सूबे में तेज पछुआ हवा  बढ़े हुए तापमान में और आग लगा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 1 मई  से 4 मई के बीच बिहार के तापमान में वृद्धि होगी.  इस दौरान आसमान साफ रहेगा, पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 6 से 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहा. 

वहीं बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर शेखपुरा, भागलपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो पटना,खगड़िया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा और भागलपुर जिले के लिए लेकर ऑरेंज अलर्ट  जारी किया है तो सिवान,  रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद,दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है. इसके साथ ही शिवहर, मधेपुरा, बक्सरऔर सहरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

Diarch GO

 राज्य में दो मई तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भागलपुर व पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार व नवादा में लू चली.  ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत दे सकता है. यह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा. विक्षोभ की मजबूती के चलते इसका कुछ प्रभाव  बिहार पर भी पड़ सकता है. यानी तीन मई से बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. आने वाले दिनो में पारा में और वृद्धि हो सकती है. 41 से 43 डिग्री तक पारा जाने की संभावना है.

NSIT
Nsmch

आईजीआईएमएस के डॉ रोहित अपाध्याय ने बताया कि गर्मी में बहुत सावधान रहने की जरूरत है. दिन में बहुत जरुरी कान न हो तो  घरों से बाहर नहीं निकलें. भरपूर मात्रा में पानी पिएं. शरीर को डी हाइड्रेट नहीं होने दें. बच्चों पर विशेष ध्यान रखें. बुजुर्गों पर भी विशेष ध्यान रखें. बाहर निकलते समय छाता या सिर पर तौलिया रखकर ही बाहर निकलें.