LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस ने कसी कमर हॉस्टलों में होगी छापेमारी, जबरन चंदा वसूला तो होगी कार्रवाई

सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस ने कसी कमर हॉस्टलों में होगी

PATNA  : अगामी दिनों में राजधानी में सरस्वती पूजा के दौरान पटना कॉलेज एवं पटना शहर के निजी हॉस्टलों पर  पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अनाधिकृत तरीकों से हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को हॉस्टल खाली करने के  निर्देश दे दिए गए हैं, मूर्ति स्थापना से लेकर मूर्ति विसर्जन तक उपद्रवी तत्व और असामाजिक लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। 

वहीं थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों को वरीय अधिकारियों के आदेश के आलोक में शांति समिति और पूजा समितियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने को कहा गया है वहीं सरस्वती पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी पहले से तैयार रहेंगे।बहरहाल शांति भंग और लॉ एंड ऑर्डर के नियमो की अवलेलना करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के पटेल होस्टल में इस बार सरस्वती पूजा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Diarch GO

जबरन चंदा वसूली की सूचना पर होगा एफआईआर दर्ज

इस मामले पर जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया की सरस्वती पूजा विशेषकर विद्यार्थियों का होता है लिहाजा पटना के हॉस्टलों में छात्रों से समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर चर्चा किया जा रहा है मूर्ति स्थापना से विषर्जन तक का पूरा रोड मैप जिला प्रशासन और पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा बैठक कर आदेशित किया जाएगा। 

फिलहाल पूर्वी एसपी भारत सोनी ने सरस्वती पूजा में जबरन चंदा वसूली मामले पर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि इस तरह की कोई घटना हो तो पुलिस के सरकारी नंबरों पर इसकी जानकारी दें पुलिस उस मामले पर एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करेगी। पटना पुलिस सरस्वती पूजा के दौरान सोशल साइट्स पर भी अपनी पैनी नजर रखेंगे। जिस पर भी कार्रवाई की जाएगी। पटना पुलिस ने होस्टल के वार्डन को भी पत्र लिखकर होस्टल में अवैध रूप से रहने वाले असामाजिक तत्वों की लिस्ट मैगी है। हॉस्टलों में रहकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले दागी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष रूप से कार्य कर रही है ।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट