LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

डीएमडी के खर्चीले इलाज और महँगी दवाई पर पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट, दो सप्ताह का समय

डीएमडी के खर्चीले इलाज और महँगी दवाई पर पटना हाईकोर्ट ने बिह

PATNA.  पटना हाईकोर्ट ने राज्य में एक गंभीर आनुवंशिक रोग डीएमडी के खर्चीले इलाज और महँगी दवाई से सम्बन्धित जनहित याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ के समक्ष राजू यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को प्रगति रिपोर्ट दो सप्ताह में  देने का निर्देश दिया।  पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सूर्यदेव यादव ने कोर्ट को राज्य सरकार द्वारा इस बीमारी के इलाज और दवाई के उपलब्धता के सम्बन्ध कार्रवाई रिपोर्ट पेश किया था।उन्होंने कोर्ट को बताया था कि इस बीमारी के इलाज और दवाओं के उपलब्धता के लिए कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में की जा रही कार्रवाईयों का ब्यौरा केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।इस जनहित याचिका में  ये बताया गया कि इस आनुवंशिक बीमार से पीड़ितों के इलाज में काफी मुश्किलें होती है। कोर्ट को बताया गया था कि इलाज में काफी पैसे खर्च होते है।साथ ही इस बीमारी के इलाज के लिए दवाएं काफी महँगी है।साथ ही  ये दवाएं भारत में उपलब्ध नहीं है।ये दवाएं अमेरिका में  उपलब्ध है।

इस कारण  जहाँ इस गंभीर बीमारी की दवा भारत में  नहीं मिलती,और अमेरिका से मिलने वाली दवा काफी खर्चीला है।इसलिए इस गंभीर आनुवंशिक बीमारी का इलाज में  बहुत सारी कठिनाइयाँ होती है।

इस मामलें पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।