LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

अररिया में बनेगा पनोरमा ग्रुप का एसडी वाटिका प्रौजेक्ट, एमडी संजीव मिश्रा ने किया भूमि पूजन, 151 परिवारों को आशियाना देने का है लक्ष्य...

अररिया में बनेगा पनोरमा ग्रुप का एसडी वाटिका प्रौजेक्ट, एमडी

ARARIA: अररिया में पनोरमा ग्रुप द्वारा शनिवार को महादेव चौक के निकट नये प्रौजेक्ट एस डी वाटिका का भूमि पूजन पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने आचार्य पंडित ज्योतिश झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण(अनुष्ठान) के साथ किया। वहीं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूर्णियां के बाद पनोरमा ग्रुप अब अररिया में अपना प्रौजेक्ट  एसडी वाटिका का निर्माण करने का योजना बनाया हैं। जिसमें लगभग 151 परिवारों को पनोरमा ग्रुप आशियाना देकर उन्हें बसाने का अपना लक्ष्य रखा हैं।

संजीव मिश्रा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप पिछले साल 2016 से रियल ईस्टेट में कदम रखकर कार्य की शुरूआत की और अबतक पनोरमा ग्रुप के सभी सफल प्रौजेक्ट को सफलता हासिल हुआ इसका सारा श्रेय पूर्णिया अररिया,सुपौल के छातापुर समेत कोशी-सीमांचल के लोगों को जाता हैं। उन्होनें आगे कहा कि पनोरमा ग्रुप का प्रयास हैं की हर तबके के लोगों को किफायती दरों पर उन्हें घर देकर बसाया जा सके। इसके लिए हम लगातार हम प्रयासरत भी हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पनोरमा ग्रुप ने रियल ईस्टेट के साथ-साथ शिक्षा-स्वास्थ्य में भी अपना कदम बढ़ाते हुए पनोरमा सिटी,पनोरमा हाईट,ई होम्स पनोरमा,आर-आर प्लाजा,पनोरमा रामेश्वरम्,पिहू ब्लाॅक,शुभम ब्लाॅक,जेएनजे पनोरमा,पनोरमा स्क्वायर,गृह जिला सुपौल के छातापुर में पनोरमा पब्लिक स्कूल,पनोरमा हाॅस्पीटल के बाद अब  अररिया जैसे सुदुर्वर्ती इलाके हर सुविधाओं से सुसज्जित घर बनाने के लिए अपना एसडी वाटिका का प्रौजेक्ट बनाने का निर्णय लिया हैं।

वहीं भूमि पूजन समारोह में पहुंचे इस्काॅन टेंपल के श्री नंद गोपाल जी महराज ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि अररिया का इतिहास हर दृष्टिकोण से अव्वल एवं गौरवमयी रहा हैं। अररिया ने कई महान हस्तीयों को जन्म दिया कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु से और कई लोग अररिया के नाम को देश-विदेश में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वहीं अररिया के सामाजिक कार्यकर्ता व एसडीएम ग्रुप के निदेशक संजय मिश्रा ने भी कहा कि हमें आशा हैं कि अररिया जैसें शहरों में पनोरमा ग्रुप के कदम रखने से अररिया का हर संभव तरक्की होना तय हैं।

इधर पनोरमा ग्रुप के भूमि पूजन समारोह में पहुंचे अररिया के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अजय झा ने भी पनोरमा ग्रुप के कार्यों की तारिफ करते हुए कहा की जिस तरह से पूर्णियां-अररिया,सुपौल के छातापुर को संजीव मिश्रा ने सजाने-सवांरने का बीड़ा उठाया हैं ये एक इतिहास हैं और महती भूमिका भी जो काफी काबीले तारिफ हैं। इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा,सीईओ नंदन झा,संजय मिश्रा,शंकर झा बाबा,प्रो.त्रिलोकनाथ झा,सामाजिक कार्यकर्ता अजय झा,पार्षद प्रतिनिधि अविनाश आनंद,संजय मल्लिक,प्रणव रौशन गुड्डू,रितेश झा,नंद गोपाल,रमण झा,अरूणेश झा,विक्रम भगत,अभिलाष झा,प्रिति,नेहा,रोमा,जूली,रूपा व पनोरमा ग्रुप के कई लोग मौजूद थे।

NSIT
Nsmch