LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया से भाजपा प्रत्याशी बने निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

अररिया से भाजपा प्रत्याशी बने निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार स

अररिया- भाजपा की ओर से पांचवीं लिस्ट जारी की गई.बिहार के 17 सीटों के लिए किए गए ऐलान में चार सांसदों का टिकट काटा गया है. जबकि बाकी 13 पुराने चेहरे पर विश्वास जताते हुए भाजपा आलाकमान ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसमे सीमांचल का एकमात्र सीट अररिया भी है. जहां भाजपा ने अपने सांसद प्रदीप कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भारी संख्या में समर्थक उनके आवास पर जमा हुए और उन्हें बधाई दी.

मौके पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व और बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के प्रति आभार जताया है. मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दी.