LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अपने अपने राम, रक्सौल की बहनों ने खत्म कर दी धर्म की दीवार, बिहार की मुस्लिम सहोदरों से राम भजन सुनकर भाव-विभोर हो रहे लोग

अपने अपने राम, रक्सौल  की बहनों ने खत्म कर दी धर्म की दीवार,

बेतिया- अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है. पीएम मोदी मंदिर का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद इसे रामभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.शुभ घड़ी को लेकर हर रामभक्त उत्साहित है तो वहीं बिहार की चार मुस्लिम लड़कियों का भजन गाने की प्रशंसा चारो ओर हो  रही है.पिता हाजी हुसैन और  मां रुकसा की चार बेटियों ने राम भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया है. रक्सौल की मुस्लिम बहनों ने ने शिव तांडव और  राम भजन का गायन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

 "मेरे चौखट पे चल के आज चारों धाम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं...,  रामा रामा रटते रटते बीती री उमरिया...,  राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी... राम आयेंगे, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे.... " जैसे गीत की स्वर लहरी से रक्सौल के तुमड़िया टोला के लोग रोज सुन रहे हैं. चारो मुस्लिम बहनों की सुरीली आवाज के सभी कायल हो गए हैं .

सबसे बड़ी बात है कि चारो  बहनें बिना किसी वाद्य यंत्र के राम भजन, राम जानकी मंगल गीत, शिव तांडव ौर हनुमान चालीसा लयबद्ध होकर जब गाती हैं तो लोग भाव विभोर हो कर झूम उठते हैं. चारों बहनों का कहना है कि वे लोग पिछले छह साल से  भजन गाती हैं. उन्होंने कहा कि  स्कूल के कार्यक्रम में उन्हें भजनों से जुड़ाव हुआ और अब तो इसमें पूरी तरह रम गयी हैं.

 पेशे से वाहन चालक हाजी हुसैन ऑफ द कैमरा बताते हैं कि उनकी चार बेटियां शाइस्ता, शाहिना, संजीता और नैंसी परवीन हैं. बड़ी बेटी शाइस्ता बचपन से दिव्यांग है और उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है. वे सभी धर्मों को मानते हैं. वाहन चालक हाजी हुसैन का कहना है कि बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है. भगवान अल्लाह चाहेंगे तो बच्चियां मुकाम हासिल करेंगी.वहीं  दिव्यांग शाइस्ता लता मंगेशकर को प्रेणास्रोत मानती है. जन्म से दिव्यांग शाइस्ता ने पहले गाना शुरू किया था. 

NSIT
Nsmch

वहीं  भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने बताया की यह बडा ही गर्व की बात है की यह चारो बहने हमारे संसदीय क्षेत्र की है. भगवान राम हम सभी धर्म  के लोगो के पूर्वज है.  उन्होंने चारो बेटियो को शुभकामना दी  और कहा की यह हमारे लोकसभा क्षेत्र के लिये बडा ही गर्व की बात है . 22जनवरी को रामलला की अयोध्या मे होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से आज पूरा विश्व राममय हो गया है . राम हम सभी के पूर्वज है. राम किसी एक के नही हौ पूरे विश्व के हैं