LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

एक साल में एक आदमी ने खरीदा 9940 कंडोम... वर्ष 2023 में एक शख्स ने की ऐसी खरीददारी कि कंपनी भी चौंक गई, अजब-गजब वस्तुओं की मांग

एक साल में एक आदमी ने खरीदा 9940 कंडोम... वर्ष 2023 में एक श

DESK. कोई एक शख्स एक साल में कितने कंडोम का उपयोग कर सकता है. यह एक सवाल है जो किसी को भी हैरान कर सकता है. लेकिन अगर जवाब में कोई कंपनी है कि एक आदमी एक साल में करीब 10 हजार कंडोम का ऑर्डर करता है तो हैरानी और ज्यादा आश्चर्यचकित कर दे सकती है. लेकिन ऐसा ही हुआ है. वर्ष 2023 में दिल्ली के एक आदमी ने एक साल में 9940 कंडोम का ऑर्डर किया है. अब उसकी यह खरीददारी एक रिकॉर्ड बन गई है. यहां तक कि जिस ब्लिंकिट से यह खरीददारी की गई वह कंपनी ही अपने इस खास ग्राहक की जानकारी दे रही है. 

ब्लिंकिट के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने 2023 के कुछ मजेदार बिक्री रुझानों का अनावरण किया है. ढींडसा ने बताया कि कंडोम और पार्टीस्मार्ट टैबलेट की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो खरीदारी की आदतों में एक सामाजिक बदलाव का संकेत देता है. इसमें एक खरीददार से जुड़े आकंडे का रिकॉर्ड बेहद रोचक है. ब्लिंकिट ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुसाला किया जिसके सबसे पहला आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि साउथ दिल्ली के एक घर के अंदर एक साल में लगभग 10 हजार कंडोम की डिलिवरी करवायी गयी। इस प्रतिशत के हिसाब से वह व्यक्ति एक दिन में 27 कंडोम का प्रयोग करता था। 27 की एवरेट के अनुसार उसने साल में 9940 कंडोम ऑर्डर किए हैं।

Diarch GO

इसी तरह खरीददारी के ऐसे ही अजीबोगरीब ट्रेंड पर कंपनी ने कुछ और रोचक जानकारी साझा की है. एक आदमी ने एक साल में आश्चर्यजनक रूप से 21,167 बोरोलीन का ऑर्डर किया. किसी ने 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़' की 18 प्रतियां खरीदीं.दक्षिण दिल्ली के एक व्यक्ति ने एक महीने के भीतर 38 अंडरवियर ऑर्डर करके एक असामान्य प्रवृत्ति का प्रदर्शन किया.

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लोगों में ऑनलाइन खरीद की आदतें बढ़ी हैं. कंपनी ने वर्ष 2012 में अपने शुरुआती साल में 236 करोड़ रुपये बताई थी. वहीं अब यह बढ़कर 566 करोड़ रुपए तक हो चुका है. यह दर्शाता है कि कैसे लोगों में ऑनलाइन ऑर्डर का ट्रेंड बढ़ा है. इसके साथ ही कुछ लोगों ने इन वर्षो में अजीबो गरीब तरीके के ऑर्डर से सबको चौंका दिए. इसी में एक साल में 9940 कंडोम का ऑर्डर शामिल रहा.