LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

अररिया में ऑपरेशन मुस्कान से 52 लोगों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी, पुलिस ने वापस लौटाए चोरी और गुम हुए मोबाइल

अररिया में ऑपरेशन मुस्कान से 52 लोगों के चेहरे पर दिखी ख़ुशी,

ARARIA : अररिया जिला पुलिस की ओर से शनिवार को जिले में 52 लोगों को उनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल लौटाया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी अमित रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी मोबाइल धारकों को उनका चोरी हुआ या खोया हुआ मोबाइल लौटाया। जिसे पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर सचमुच मुस्कान लौट आई और सबों ने गुम हुए मोबाइल को लेकर एसपी समेत जिला पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। 

मौके पर अररिया एसपी अमित रंजन ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत 52 लोगों को खोया या चोरी हुआ मोबाइल सौंपा गया है। मोबाइल मालिकों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया था।जिसके तहत पुलिस की तकनीकी टीम के साथ डीआईयू की टीम ने लगातार तकनीकी मदद से इन गुम मोबाइल को बरामद किया। 

Diarch GO

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में एक अलग रिकवरी टीम का भी गठन किया गया है,जो गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी की दिशा में प्रयत्नशील रहती है। गुम मोबाइल को पाकर ओमप्रकाश कुमार, गुलशन प्रसाद, राजीव कुमार,अर्चना देवी,गुलशन कुमार,महेश कुमार,चंदन कुमार आदि ने एसपी समेत जिला पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया। इनलोगो ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद फिर से मिलने की अपेक्षा नहीं रखी थी,लेकिन पुलिस ने इसे बरामद कर खुशियों की सौगात दी है।

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट