LATEST NEWS

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

एक मछली की कीमत एक लाख रूपए, ग्रामीणों ने 400 प्रति किलो में कर दिया सौदा, एयरपोर्ट से तस्करों के पास से बड़ी खेप बरामद

एक मछली की कीमत एक लाख रूपए, ग्रामीणों ने 400 प्रति किलो में

DESK : असम के डिब्रूगढ़ में दुर्लभ प्रजाति की महंगी मछली एयरपोर्ट से बरामद की गई है। इन मछलियों की तस्करी कर इन्हें विदेश भेजा जा रहा था। बताया गया इन मछिलियों की संख्या 500 थी। जिसमें एक मछली की कीमत एक लाख तक है। ऐसे में 500 मछलियों की कीमत पांच करोड़ के करीब बताई गई है।  इन मछलियों के साथ  असम के तिनसुकिया जिले के श्रीधन सरकार और जितेन सरकार नाम के दो निवासियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों को कोलकाता की फ्लाइट में चढ़ते समय गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा श्रीधन और जितेन के पास से बरामद मछलियां बेहद दुर्लभ 'चन्ना'  प्रजाति की हैं। जिसे बांग्लादेश में लुप्तप्राय बताया गया है। अन्य भाषाओं में इसे टीला शोल या पिपला शोल कहा जाता है। यह मीठे पानी की मछली है, इस मछली के शरीर का अगला भाग चोंच के आकार का होता है और पीठ सपाट होता है। मछली मूलतः इसी प्रकार की होती है भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में पाई हैं। असम में ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट पर गोलपारा में इस मछली को देखा जा सकता है।

Diarch GO

400 रुपए प्रति किलो में बेची

भारतीय बाजार में एक चन्ना मछली की कीमत 75-80 हजार रुपये है, इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है और कभी-कभी इनकी कीमत 1 लाख तक पहुंच जाती है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने तिनसुकिया जिले के दूरदराज के गांवों के कई लोगों से जानकारी ली, उन्होंने यह मछली 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची थी। इन मछलियों को इंडोनेशिया, मलेशिया, चीन और जापान आदि देशों में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। असम की स्थानीय भाषा में इस मछली को 'चेंग' के नाम से जाना जाता है इसे 'गारका' या 'गारका चेंग' भी कहा जाता है।