LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

फिर हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, आठ वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी

फिर हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, आठ वर्षीय छात्रा के सा

PATNA: बिहार के बक्सर से गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शिष्य ने अपनी आठ वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि, बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी का प्रयास किया। छात्रा के परिजनाें ने जब इसकी शिकायत लेकर शिक्षक के घर पहुंचे ताे उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

महिला थाना पुलिस ने छात्रा का मेडिकल जांच कराया। मामले में एफआईआर दर्ज कर आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। सभी आराेपित फरार बताए जा रहे है। जानकारी अनुसार बक्सर की रहने वाली दाे बहने सेण्डिकेट स्थित एक शिक्षक के पास पढ़ने के लिए जाती थी। साेमवार की शाम काे दाेनाें बहने करीब 3 बजे पढ़ने गई थी। ट्यूशन के बाद दाेनाें बहने चार बजे तक घर लाैट आती थी।

साेमवार को पढ़ने गई दाेनाें बहनाें में बड़ी बहन लाैट कर घर नहीं आई। करीब पांच बजे बड़ी बहन राेते हुए घर लाैटी। छात्रा ने परिजनाें काे बताया कि शिक्षक ने उनके साथ जबरन छेड़खानी किया है। परिजनाें ने जब घटना के बारे में जाना ताे शिक्षक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत करने पहुंचे परिजनाें काे शिक्षक और उसके भाईयाें ने उनके साथ मारपीट किया।

घटना की सूचना महिला थाना पुलिस काे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट