LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

योग दिवस पर बिहार से केंद्रीय मंत्री बने ललन सिंह, गिरिराज, मांझी ने किया योग, दिया बड़ा संदेश

योग दिवस पर बिहार से केंद्रीय मंत्री बने ललन सिंह, गिरिराज,

पटना/दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मोदी कैबिनेट में शामिल बिहार कोटे के मंत्रियों ने योग किया. योग की महत्ता को बताते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान ने सभी से योग को जीवनचर्या में अपनाने का अपील की. साथ ही योग के विभिन्न अभ्यास भी किए. केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायत राज मंत्री ललन सिंह ने कहा, करें योग, रहें निरोग". आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर कृषि भवन, दिल्ली में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। योग स्वस्थ जीवन का आधार है। शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। आप सभी को 'योग दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!

वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने योग की महत्ता को बताते हुए कहा कि इस 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, हम नई दिल्ली में शिल्प संग्रहालय में वस्त्र मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग के शाश्वत अभ्यास का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए । यह दिन केवल शारीरिक मुद्राओं के बारे में नहीं है, बल्कि एक समग्र यात्रा है जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ती है। आइए हम अपने भीतर और पूरे विश्व में स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हों। योग के माध्यम से हम एकता और कल्याण की भावना विकसित कर सकते हैं जो सीमाओं और समुदायों से परे है।

NSIT
Nsmch

वहीं एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने भी योग के विभिन्न अभ्यास किए. उन्होंने योग को शारीरिक स्वस्थता का सबसे सशक्त माध्यम बनाया. उन्होंने कहा, न और मन में आरोग्य, शांति और प्रसन्नता बनी रहे इसके लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लघु,सूक्ष्म,मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) कैम्पस,दिल्ली में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ।

चिराग पासवान ने अपने संदेश में कहा, योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है, जिसके माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है।