LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बसंत पंचमी के अवसर पर मोतिहारी के सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बसंत पंचमी के अवसर पर मोतिहारी के सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर म

मोतिहारी: वसंत पंचमी के अवसर पर बिहार प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए  भक्तो की भारी भीड़ उमड़ रही है. मोतिहारी जिला के अरेराज स्थित गहवर में  मनोकामना पूरक पंचमुखी महादेव पर जलाभिषेक के लिए पड़ोसी देश नेपाल,उतर प्रदेश,सहित बिहार के भिन्न भिन्न जिलो से लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. 

पहलेजा,डोरीगंज,बक्सर,इलाहाबाद सहित पवित्र नदियों से जलभर कर भक्तों का जत्था जलाभिषेक के लिए पहुंचे हुए हैं. अरेराज अनुमंडल प्रशासन की उपस्थिति में मन्दिर प्रबंधन द्वारा प्रथम पूजा के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन- पूजन के लिए रात्रि 2.30 बजे पट को खोल दिया गया. पट खुलते ही बोल बम के जयकारे के साथ  भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना में जुट गए. 

Diarch GO

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अरेराज एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल और दण्डाधिकारी मुस्तैद हैं तो पट खुलने के बाद से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अरघा के माध्यम से जलाभिषेक करने में जुटे हैं.

श्रद्धालुओ की सुविधा को लेकर एक दर्जन स्थलों पर ड्राप गेट ,फिक्स गेट के साथ साथ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. चप्पे चप्पे पर दण्डाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. वहीं शहर और पड़ाव स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गस्ती दल के साथ साथ सादे लिबास में भी पुलिस पदाधिकारियों को  मेला की निगरानी में लगाया गया है. 

NSIT
Nsmch

मेला की कमान अरेराज एसडीओ अरुण कुमार और  डीएसपी रंजन कुमार सम्भाले हुए हैं. वहीं भीड़ को नियंत्रण करने को लेकर शहर में बड़ी , छोटी वाहन के प्रवेश पर रोक लगाया गया है.

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट