LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

सावन की आखिरी सोमवारी को महादेव को शुभ योग में बांधे राखी, मिलेगा अनंत लाभ, जानें कब बन रहा यह योग...

सावन की आखिरी सोमवारी को महादेव को शुभ योग में बांधे राखी, म

DESK: 19 अगस्त को सावन की अंतिम सोमवारी है साथ ही इस दिन रक्षाबंधन भी है। ऐसे में भगवान शिव को भी राखी बांधें। दरअसल, 19 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है और इस दिन सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन बेहद खास योग भी बन रहे हैं। इस कारण इस दिन का महत्व अधिक है। 

बता दें कि, इस बार सावन का समापन सोमवार के दिन हो रहा है। ऐसे में इस दिन शोभन योग, रवि योग, गजकेसरी योग सहित कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। इस शुभ योग में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने और राखी बांधने से सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होता है और आशीर्वाद भी बना रहता है। 

Diarch GO

साथ ही पूजा से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा मन और शरीर को शुद्ध करती है और शांति प्रदान करती है। सावन सोमवार का व्रत अन्य सभी व्रतों से बेहद फलदाई, समृद्धि और खुशहाली देने वाला माना जाता है। अविवाहित लोग अगर इस दिन व्रत करते हैं, उनके विवाह होने की संभावना बनती है और लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में सभी की सेहत अच्छी रहती है और लोगों को प्रकृति से जुड़ने का अनुभव भी प्राप्त होता है।

सावन का अंतिम सोमवार, सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बनने वाले हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग के साथ चंद्रमा व शनि की कुंभ राशि में युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, इस दिन चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में मौजूद रहने वाले हैं। साथ ही इस दिन रवि योग सुबह 8 बजकर 10 मिनट से आरंभ होने वाला है। ऐसे में भगवान शिव और राखी बांधने के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है।

NSIT
Nsmch