LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के पत्नेश्वर धाम में भक्तो का लगा तांता, डीडीसी और एसडीएम ने फीता काट किया उद्घाटन

सावन की पहली सोमवारी पर जमुई के पत्नेश्वर धाम में भक्तो का ल

JAMUI: सावन के पहले सोमवार को जमुई के पत्नेश्वर धाम, धनेश्वर धाम, एवम गिधेश्वर धाम में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी। डीडीसी सुमित कुमार और एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने बाबा पंचवटी पत्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह 4:30 बजे फीता काटकर श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। उसके बाद बाबा पतनेश्वर नाथ का रुद्राभिषेक किया गया। जिसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। 

सुबह के तीन बजे से ही जिले के शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे लगने शुरू हो गए। शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सावन की पहली सोमवारी की धूम देखी गई। हर ओर उत्साह और भक्ति का माहौल व्याप्त हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु किऊल नदी में स्नान कर जल भर कर बाबा पतनेश्वर नाथ स्थित भोलेनाथ का जला्भिषेक कर रहे हैं।

Diarch GO

मौके पर डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि पहली सोमवारी को बाबा पंचवटी पतनेश्वर धाम मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। बाबा शिव जमुई वासियों को सुख शांति प्रदान करें। वही पंचवटी पतनेश्वर नाथ मंदिर के अध्यक्ष सह जमुई एसडीओ अभय तिवारी ने कहा कि बाबा पंचवटी महादेव पतनेश्वर धाम में इस बार आपका दर्शन अधिक सुखदाई हो, सभी लोग आए बाबा का दर्शन करें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं साथ ही 20 वॉलिंटियर की भी तैनाती की गई है जो भीड़ को नियंत्रित करेंगे। 

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है दान दक्षिणा दान पेटी में ही डालें जिससे मंदिर का विकास अच्छे से हो सके। कोई भी परेशानी हो तो मंदिर के उपाध्यक्ष और सचिव को सुझाव दें। उन्होंने कहा कि जिले में तीन बड़े शिव मंदिर हैं। पहला बाबा पतनेश्वर नाथ, दूसरा धनेश्वर नाथ जो महादेव सिमरिया में है और तीसरा गिधेश्वर मंदिर जिसकी ऐतिहासिकता रामायण काल से जुड़ी हुई है। यह तीनों मंदिर जमुई में लोकआस्था का प्रमुख केंद्र हैं। श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं। जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट