LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

राम नवमी पर अयोध्या में रामलला को लगेगा 1लाख 11 हजार 111 किलो लड्डू का भोग, जानिए कौन भेज रहा प्रसाद

राम नवमी पर अयोध्या में रामलला को लगेगा 1लाख 11 हजार 111 किल

DESK. राम नवमी के अवसर पर इस बार अयोध्या के राम मंदिर में भोग को लेकर ऐतिहासिक तैयारी की गई है. रामलला को 1लाख 11 हजार 111 किलो लड्डू प्रसाद रूप में चढाया जाएगा. देवराहा हंस बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि देवराहा हंस बाबा मंदिर में 1,11,111 किलो लड्डू प्रसाद भेजेंगे. 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन देवरहा हंस बाबा आश्रम ने 1,111 मन लड्डू (एक मन 40 किलोग्राम के बराबर) भोग के लिए भेजे थे. अब रामनवमी पर लड्डू की मात्रा 1 लाख 11 हजार 111 किलो की गई है.  अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 17 अप्रैल 50 लाख से अधिक भीड़ लगने की संभवाना है. ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में विशेष व्यवस्था की गई है. 

आधिकारिक बयान के अनुसार, अयोध्या में रामनवमी मेले के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 अपर पुलिस अधीक्षक, 26 पुलिस उपाधीक्षक, 150 निरीक्षक, 400 उप निरीक्षक, 25 महिला उप निरीक्षक, 1305 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 270 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 15 कंपनी पीएसी, बाढ़ राहत की दो कंपनी, राज्‍य आपदा मोचन बल ( एसडीआरएफ) की एक टीम व आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की एक टीम को अतिरिक्त तैनात किया गया है.

संपूर्ण मेला क्षेत्र को कुल सात जोन तथा 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है. वहीं, यातायात व्यवस्था को दो जोन तथा 11 क्लस्टर में विभाजित कर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है. वहीं लाखों श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है. इसमें उनके आवासन, खाने-पीने, सुरक्षा, दर्शन, सुविधा आदि से जुडी तैयारियां हैं. विभिन्न स्थानों पर स्थापित 111 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से येलो जोन कंट्रोल रूम से निरंतर निगरानी की जा रही है.