LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार के इस घाट पर लगा भूतों का मेला, बुरी आत्माओं को सिद्ध करने का चलता रहा खेल

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार के इस घाट पर लगा भूतों का मेला, बु

वैशाली- कार्तिक पूर्णिमा की रात में बुरी आत्माओं से मुक्ति जो लेकर पूरी रात कोनहारा घाट पर अंधविश्वास का खेल हुआ। पूर्णिमा की रात भूत मेले जैसे नजारा देखने को मिला है। इस भूतों का विशेष मेला में एक रात में दूर-दराज हजारों-लाखों लोग बुरी आत्माओं और भूतों को अपने ऊपर से भगाने के लिए पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस साल भी रविवार की रात कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हाजीपुर- सोनपुर में करीब पांच लाख से अधिक लोग गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। इस दौरान बुरी आत्माओं से छुटकारा पाने पहुंचे लोगों ने नदी में स्नान कर रहे पुरुष महिला और लड़कियों को ओझा और भगत छड़ी से जमकर पिटाई कर उनका भूत भगाते हैं।

ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान और दान आदि करने का विशेष महत्व है। इसी के चलते सोनपुर का हरिहर क्षेत्र, कोनहारा, हाजीपुर और अन्य जिलों से हाजीपुर के गंगा नदी घाटों पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं इस दौरान अंधविश्वास का ये खेल भी यहां देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूतों का ये मेला परंपरा स्वरूप कई सालों से यहां चलता आ रहा है और हजारों लाखों लोग पूर्णिमा की रात यहां इसी काम से जुटते हैं और सुबह गंगा स्नान कर वापस अपने घर वापस लौटते हैं।

Diarch GO

इस दौरान जिला प्रशासन और नगर परिषद् हाजीपुर द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोनहारा घाट पर कंट्रोल रूम बनाने गए हैं जिसमे जिलाधिकारी यशपाल मीणा,वैशाली पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार, हाजीपुर सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश समेत भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और जगह जगह पर भारी संख्या पुलिसकर्मी और मजिस्टेट तैनात कीए गए थे। स्नान के दौरान किसी तरह की घटना दुघर्टना न हो जिसको लेकर ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी।