LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अब गया-डीडीयू रेलखंड में थम गई ट्रेनों की रफ्तार, ओएचई तार टूटने से जहां-तहां स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें

अब गया-डीडीयू रेलखंड में थम गई ट्रेनों की रफ्तार, ओएचई तार ट

GAYA : रेलवे के लिए बीते चार दिन अच्छे नहीं गुजरे हैं। जहां बक्सर में नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद राजधानी में फायरिंग की घटना सामने आ गई। वहीं बीती रात फिर एक हादसा हो गया है। इस बार हादसा गया-डीडीयू रेल रूट पर हुआ, जहां ओएचई केबल टूट जाने के कारण रेल सेवा ठप हो गई। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां तहां स्टेशनों पर दो घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही।

ओएचई केबल टूटने की घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर शुक्रवार की देर शाम गया एन रोड के बीच जाखिम स्टेशन के समीप ओवरहेड का तार टूट जाने के कारण करीब 2 घंटे से रेल परिचालन सेवा बंद रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब आठ बज कर 10 मिनट पर जाखिम रेलवे स्टेशन के पास हेड ओवर तार टूट गया। इस दौरान गया रेलवे स्टेशन पर सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को रोकी गयी।  

मानपुर रेलवे स्टेशन पर कोल मेंकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन को रोकी गयी। इस दौरान रेल यात्रियों को रेल सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हेड ओवर तार टूटने की सूचना मिलने के बाद गया रेलवे स्टेशन, जखिम रेलवे स्टेशन, देव रेलवे स्टेशन व रफीगंज रेलवे स्टेशन के अधिकारी व इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची।  जांच के दौरान हेड ओवर तार को मरम्मत करने में जुटी रही। देर रात ट्रेन सेवा फिर से बहाल होने की बात कही जा रही है।

कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

ओवरहेड तार टूटने के कारण गया से जहानाबाद, गया से एएन रोड, गया से मानपुर के बीच में राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है।बता दें ओवरहेड तार टूटने के कारण बक्सर रेल दुर्घटना के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेन को पटना से गया होकर आगे परिचालन कराया जा रहा था 

NSIT
Nsmch

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने वीरेंद्र कुमार ने ओवरहेड तार टूटने की पुष्टि की है। ओवरहेड तार के मरमति करने के लिए घटनास्थल पर राहत टीम भेजी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा है की अलग-अलग स्टेशनों पर कई ट्रेन रुकी हुई है। गया-देव रेलखंड स्थित जाखिम रेलवे स्टेशन के पास हेड ओवर तार शुक्रवार की देर रात टूटने से रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गयी। इस कारण रेल यात्रियों को रेल सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।